दिल्ली NCR समेत समूचे भारत में भूकंप का तेज झटका,रिक्टर स्केल पर 6.6 रही तीव्रता

0
188

न्यूज डेस्क
दिल्ली एनसीआर समेत पूरे भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। झटके काफी देर तक महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 मापी गई है। भूकंप के झटके भारत के साथ पाकिस्तान, तजाकिस्तान, चीन में भी महसूस किए गए।

 भूकंप की वजह से लोग घरों से बाहर निकल आए। यह झटका करीब 10 बजकर 17 मिनट पर महसूस किया गया। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी तरह के जानमाल की खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here