Homeदुनियाअमेरिकी अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल ने की भाजपा की तारीफ,कहा - दुनिया...

अमेरिकी अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल ने की भाजपा की तारीफ,कहा – दुनिया का सबसे अहम विदेशी राजनीतिक दल

Published on

न्यूज डेस्क
पिछले महीने दुनिया भर के मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार की काफी आलोचना की थी। कई ने रिपोर्ट भी जारी की और मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। खासकर हिंडनवर्ग रिपोर्ट आने के बाद मोदी सरकार के रुख पर कई विदेशी अखबारों ने सरकार पर संपादकीय के जरिए तीखा प्रहार भी किया था। कुछ इसी तरह को रिपोर्ट राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी विदेशी अखबारों में देखने को मिली थी। लेकिन अब एक प्रतिष्ठित अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल ने बीजेपी को खूब प्रशंसा से भरे आर्टिकल लिखा है। वाल्टर रसेल मीड की ओर से लिखे ओपिनियन आलेख में बीजेपी को दुनिया की सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय पार्टी माना गया है। लेख में कहा गया है कि अमेरिकी हितों के लिहाज से दुनिया में भारत की बीजेपी सबसे अहम विदेशी पार्टी है। और इस पार्टी को आज भी दुनिया में बहुत कम जाना जाता है।

लेख में कहा गया है कि 2014 और 2019 में लगातार जीत के बाद भाजपा 2024 में भी जीत दोहराने की ओर बढ़ रही है। इसी के साथ भारत भी बड़ी आर्थिक शक्ति बन रहा है, जिससे जापान के साथ यह देश हिंद-प्रशांत में अमेरिका की नीति की धुरी बन गया है। लेख में कहा गया कि निकट भविष्य में भाजपा ही भारत में अधिकतर फैसले करेगी और उसकी मदद के बिना अमेरिका के चीन की बढ़ती शक्ति को संतुलित करने के सारे कदम कमजोर ही रहेंगे।

लेखक मीड ने कहा कि भाजपा को दुनिया में काफी कम जाना जाता है, क्योंकि इसके उत्थान से जुड़े राजनीतिक और सांस्कृति इतिहास से अधिकतर गैर-भारतीय अनभिज्ञ ही रहे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम ब्रदरहुड की तरह ही भाजपा पश्चिमी उदारवाद के कई विचारों को नकारती है, जबकि आधुनिकता के दूसरे अहम पैमानों को अपनाती है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की तरह भाजपा एक अरब से भी ज्यादा आबादी वाले देश को वैश्विक महाशक्ति बनाना चाहती है। इस्राइल की लिकुड पार्टी की तरह भाजपा बाजार-समर्थक आर्थिक नजरिया रखती है, लेकिन लोकप्रिय और पारंपरिक मूल्यों के साथ। फिर चाहे इससे भाजपा को उन लोगों की नाराजगी झेलनी पड़े, जो उसकी नीतियों का समर्थन नहीं करते या जो पश्चिमी केंद्रित संस्कृति का समर्थन करते हैं और राजनीतिक तौर पर अभिजात वर्ग से आते हैं।

मीड ने कहा कि भाजपा को हाल ही में ईसाई बहुलता वाले पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में हुए चुनावों में जो जीत मिली है, वह उसकी कुछ अहम जीत में से है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार, जहां की आबादी 20 करोड़ से भी ज्यादा है, उसे शिया मुस्लिमों का समर्थन मिलता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता वहां जातिगत भेदभाव से लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अमेरिकी विश्लेषक ने कहा, “भाजपा और संघ के वरिष्ठ नेताओं और उनके आलोचकों से गहन चर्चाओं के बाद मुझे यकीन है कि अमेरिकी और पश्चिमी देशों को इस ताकतवर और जटिल आंदोलन के साथ और गहराई से जुड़ना जरूरी है।

“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे ताकतवर संगठन’

अमेरिकी विश्लेषक ने कहा, “भाजपा और संघ के वरिष्ठ नेताओं और उनके आलोचकों से गहन चर्चाओं के बाद मुझे यकीन है कि अमेरिकी और पश्चिमी देशों को इस ताकतवर और जटिल आंदोलन के साथ और गहराई से जुड़ना जरूरी है।”

उन्होंने आगे लिखा, “हाशिए पर रहे धार्मिक और बौद्धिक तौर पर उत्साही लोगों के समूह से लेकर अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शायद दुनिया का सबसे ताकतवर नागरिक समाज संगठन बन चुका है। इसके ग्रामीण और शहरी विकास कार्यक्रम, धार्मिक शिक्षा और उसके पुनर्जीवन से जुड़े कार्यक्रम और नागरिक सक्रियता, जिसमें हजारों स्वयंसेवक अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं और एक राजनीतिक चेतना बनाते हैं। यह दुनिया के करोड़ों लोगों की ऊर्जा पर केंद्रित होता है।”

Latest articles

12 सीटों पर महागठबंधन की आपसी फाइट,बिहार की ‘दोस्ताना जंग’ में नफा- नुकसान

बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति न...

सीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल, बोले- याद कीजिये क्या स्थिति थी

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित...

आपके परिवार के लिए कितने लीटर वाला गीजर रहेगा परफेक्ट? दूर करें कन्फ्यूजन

इस महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक अब धीरे-धीरे बढ़ रही...

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर होने पर तेजी से सड़ने लगती है किडनी

डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर दोनों “साइलेंट डिज़ीज़” हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर...

More like this

12 सीटों पर महागठबंधन की आपसी फाइट,बिहार की ‘दोस्ताना जंग’ में नफा- नुकसान

बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति न...

सीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल, बोले- याद कीजिये क्या स्थिति थी

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित...

आपके परिवार के लिए कितने लीटर वाला गीजर रहेगा परफेक्ट? दूर करें कन्फ्यूजन

इस महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक अब धीरे-धीरे बढ़ रही...