बीरेंद्र कुमार झा
ने गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक नोटिस दिया है।इस नोटिस में राहुल गांधी से कहा गया है कि उन पीड़ितों की जानकारी शेयर करें ,जिन्होंने यौन उत्पीड़न की शिकायत आप से की थी। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के बयान पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस सांसद से कुछ सवाल किया है और उनसे जवाब मांगा है।
राहुल गांधी ने रिसीव किया नोटिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस इस संबंध में नोटिस देने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर गई थी।वहां खुद राहुल गांधी ने इस नोटिस को रिसीव किया।
क्या है मामला
श्रीनगर में बर्फबारी के बीच राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा था, “जब मैं चल रहा था,तब आपने देखा होगा कि बहुत सारी महिलाएं रो रही थीं।आपको मालूम है क्यों रो रही थीं? बहुत सारी महिलाएं ऐसी थीं, जिन्होंने मुझसे बोला कि उनके साथ बलात्कार हुआ है, उन्हें किसी ने मोलेस्ट किया है, उनके किसी रिश्तेदार ने मोलेस्ट किया है। जब मैंने उनसे कहा कि बहन मैं पुलिस को बताऊं तो उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि पुलिस से मत बताइए।हम चाहते हैं कि आपको ये बात मालूम हो, मगर पुलिस को मत बताइए, हमारा और भी नुकसान हो जाएगा। राहुल ने कहा कि ये हमारे देश की सच्चाई है, ऐसी बहुत सारी कहानियां मैं आपको बता सकता हूं।

