Homeदेशमहंगाई भत्ते के मुद्दे पर मोदी कैबिनेट से जल्द मिलेगी मंजूरी

महंगाई भत्ते के मुद्दे पर मोदी कैबिनेट से जल्द मिलेगी मंजूरी

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर से महंगाई भत्ते का तोहफा देने का मन बना लिया है। केंद्र सरकार इस बार केंद्रीय कर्मियों को 4% महंगाई भत्ता देने का देने पर विचार कर रही है। उम्मीद की जाती है की बुधवार को होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस बात का ऐलान करेंगे ।इस 4% महंगाई भत्ता के मिलने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 42% हो जाएगा।

प्रत्येक 6 महीने पर होता है महंगाई भत्ते का रिवीजन

केंद्र सरकार प्रत्येक छह महीने पर केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने के लिए उसका मूल्यांकन करता है। महंगाई भत्ता मूल्यांकन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स – होल सेल इंडेक्स (AICPI -WI ) के आधार पर की जाती है।केंद्रीय कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ मंगाई भत्ता , जनवरी 2023 से मिलेगा। अभी उन्हें 38% महंगाई भत्ता मिल रहा है। महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा पहले होली तक होना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब प्रधानमंत्री खुद ही कैबिनेट में इसकी मंजूरी दे सकते हैं।

वित्त मंत्रालय करेगा नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री के द्वारा महंगाई भत्ते की घोषणा होने के बाद वित्त मंत्रालय इसे नोटिफाई करेगा। नोटिफिकेशन जारी होते ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा शुरू हो जाएगा।सूत्रों के मुताबिक मार्च की सैलरी में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान होने की संभावना है। कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर मिलने भी भी संभावना है।पे बैंड 3 पर कुल बढ़ोतरी ₹720 प्रति महीना होना है। यानि जनवरी और फरवरी का 720 गुना 2 बराबर ₹1440 का एरियर मिलेगा।

पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

बड़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ देश के लाखों पेंशनर्स को भी मिलेगा। उन्हें भी महंगाई भत्ते के रूप में 4% का इजाफा दिया जाएगा। मतलब की पेंशनर्स को भी अब 42 प्रतिसत की दर से महंगाई राहत का भुगतान होगा। मोदी सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों का पैसा बढ़ा दिया है।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this