HomeदुनियाOscar Awards 2023, नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग, द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट...

Oscar Awards 2023, नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग, द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवॉर्ड

Published on

न्यूज डेस्क
ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar Awards 2023) सेरेमनी 2023 में आज भारत ने इतिहास रच दिया है। राजामौली की फिल्म RRR के नाटू नाटू गाने (Natu-Natu song) को ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस धमाकेदार गाने को प्रेम रक्षित (Prem Rakshi)ने कोरियाोग्राफ किया है। जिस वक्त नाटू-नाटू गीत के लिए ऑस्कर का ऐलान हुआ उस वक्त पूरा ऑडिटोरियम झूम उठा। वहीं, भारतीय फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ (The Elephant Whisperers) ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म (Best Short Documentary Film) का अवॉर्ड जीत लिया है। इसे कार्तिकी गोंजाल्विस (Kartiki Gonsalves) ने डायरेक्ट किया है।

नाटू-नाटू को इससे पहले गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड Golden Globes Award) में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब मिला था। ऑस्कर सेरेमनी में RRR के नाटू-नाटू गाना लिखने वाले चंद्रबोस और कंपोजर एमएम कीरवानी ने ट्रॉफी ली। इसके अलावा द एलिफेंट व्हिस्परर्स के डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अवॉर्ड लिया। तेलुगू फिल्म आरआरआर का ये गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि इंटरनेट पर धमाल मचा दिया और अब ये ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अपने नाम कर चुका है।

  • सॉन्ग- नाटू नाटू
  • फिल्म- RRR
  • प्रोड्यूसर- डी.वी.वी. दनय्या
  • डायरेक्टर- एसएस राजमौली
  • एक्टर- जूनियर एनटीआर, राम चरण
  • नाटू नाटू के कंपोजर- एम एम कीरावनी
  • नाटू नाटू के लेखक- चंद्रबोस
  • कैटेगरी- बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग
  • लाइव परफॉरमेंस- ऑस्कर सेरेमनी
  • प्रेजेंटर- काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज

इसके अलावा इस साल ऑस्कर एक और वजह से खास रहा। भारत को साल 2023 में पहली बार ऑस्कर मिला और एक नहीं बल्कि दो-दो अवॉर्ड देश ने हासिल किया। RRR के नाटु नाटु के अलावा गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस की फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया। ये एक शॉर्ट फिल्म थी और इसे बेस्ट डॉक्युमेंट्री की शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसकी कहानी जानवरों को लेकर संवेदनशीलता पर आधारित थी और इसमें रघु नाम के एक बेबी हाथी की कहानी दिखाई गई थी।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...