Homeदेशदिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी के समक्ष पेश होने के लिए...

दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी के समक्ष पेश होने के लिए दिल्ली पहुंची केसीआर की बेटी के कविता, 9 मार्च को होगी पूछताछ

Published on


  • बीरेंद्र कुमार झा

दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी के कविता को समन जारी किया था ।इस समन के मुताबिक के कविता ईडी के सामने पेश होने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है।

9 मार्च को ED करेगी कविता से पूछताछ

गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी मामले में ED 9 मार्च गुरुवार को के कविता से पूछताछ करेगी। इससे पहले भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेत्री के कविता ने कहा कि वे जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने को लेकर कानूनी राय लेंगी क्योंकि उनका 10 मार्च को महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में राष्ट्रीय राजधानी में धरना प्रदर्शन करने का कार्यक्रम है।

के कविता ने कहा उन्हें धमकाने के लिए हथकंडा रचा जा रहा है

केसीआर की बेटी के कविता ने कहा कि वह ईडी के साथ पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उन्हें धमकाने का एक हथकंडा है और बीआरएस इसके आगे नहीं झुकेगी। के कविता ने दावा किया कि 10 मार्च को महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित अनशन के मद्देनजर ED ने उन्हें 9 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। उन्होंने ने कहा कि में केंद्र में सत्तारूढ़ दल के नेता को बताना चाहती हूं कि हमारे नेता मुख्य मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की आवाज दबाने और पूरी बीआरएस पार्टी को भयभीत करने की लिए अपनाए जा रहे, ये हरकतें हमें झुका नहीं सकेंगे।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बीआरएस ने लगाया जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

ED ने के कविता को 9 मार्च को दिल्ली में संघीय एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा है। के कविता ने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में बीआरएस बीजेपी की विफलताओं को उजागर करने और भारत के उज्जवल एवं बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठाने के लिए संघर्ष करना जारी रखेगी।इस बीच द्वारा के कविता के खिलाफ जारी समन को लेकर तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस में केंद्र की एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का दुरूपयोग है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...