850 सीटें लोकतंत्र के मर्डर का नंबर,परिसीमन पर राहुल का हमला

0
6

विशेष सत्र में मोदी सरकार परिसीमन विधेयक लाने वाली है।सरकार जहां इस बार बिल को पास कराने के लिए जरूरी बहुमत का जुगाड़ करने में लगी है, वहीं कांग्रेस भी झुकने के मूड में नहीं है। लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस की बैठक में पार्टी नेताओं से साफ कहा है कि कांग्रेस प्रस्तावित विधेयक का पूरी ताकत से विरोध करेगी, भले ही सदन में संख्या बल पक्ष में न हो। बिल पर विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार, 28 नवंबर को INDIA ब्लॉक की अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में विपक्ष के कई नेता शामिल हुए।हालांकि, बैठक से पहले ही विपक्षी एकता बिखरती हुई नजर आई है। शरद पवार की पार्टी NCP-SP और एमके स्टालिन की DMK ने बिल पर सरकार का समर्थन करने की बात कही है।

राहुल गांधी ने कहा,’जेन-जी एक नंबर को याद रखिए यह नंबर भारतीय लोकतंत्र की हत्या को दर्शाता है।यह नंबर है 850।योजना यह है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को भारत के चुनावी क्षेत्रों का नक्शा अपनी मर्जी से नए सिरे से तैयार करने की खुली छूट दे दी जाए।जेन-जी, इस बात को याद रखिए।भारत के नक्शे के साथ बिल्कुल ऐसा ही होने जा रहा है, ताकि ये लोग देश को लूटते रहें और आपके भविष्य को बर्बाद करते रहें।

INDIA ब्लॉक की सहयोगी और झारखंड की सत्ताधारी पार्टी जेएमएम ने अभी तक इस बिल पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।परिसीमन बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए जेएमएम प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि पहले विधेयक को देखा जाएगा।अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों का अनुपात देखना होगा। बहुत सारे पहलुओं को देखना होगा।इसके बाद देश और झारखंड हित में निर्णय लिया जाएगा।गौरतलब है कि अप्रैल 2026 में जब परिसीमन बिल लोकसभा में पेश हुआ था, तब जेएमएम ने इसका विरोध किया था। तत्कालीन जेएमएम अध्यक्ष स्वर्गीय शिबू सोरेन ने कहा था कि परिसीमन के कारण झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या कम हो जाएगी।

उधर, महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार ने परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का साथ देने का ऐलान कर दिया है।उन्होंने साफ कहा है कि उनकी उनकी पार्टी इस बिल पर संसद में सरकार का समर्थन करेगी।एनसीपी (शरद पवार गुट) के जाने से विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। शरद गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड़ ने शरद पवार के साथ मीटिंग के बाद पत्रकारों को बताया कि पार्टी प्रमुख ने इस बिल का समर्थन करने की बात कही है। उनका कहना है कि देश की बढ़ती आबादी को देखते हुए संसद और विधान सभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है। लिहाजा उनकी पार्टी संसद में इस फैसले का समर्थन करेगी।गौरतलब है कि पिछली बार शरद पवार की पार्टी ने परिसीमन बिल का विरोध किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here