अर्बन ने पेश कर दिए AC,5 साल तक नहीं भरानी पड़ेगी गैस,एयर प्यूरीफायर भी लगाया

0
7

एसी सर्विसिंग करने वाली अर्बन कंपनी ने खुद के एयर कंडीशनर उतारने की घोषणा कर दी है। अर्बन कंपनी ने 2 एयर कंडीशनर अपनी ‘नेटिव’ सीरीज में पेश किए हैं। इसी नाम के साथ वह पहले से वॉटर प्यूरीफायर बेच रही है। कंपनी Native AC Ultra और Native Ultra Air को मार्केट में उतारेगी। Native Ultra Air की प्री-बुकिंग अर्बन कंपनी के ऐप पर शुरू हो गई है। कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर अभिराज सिंह भल ने एक X पोस्ट में कहा है कि ग्राहकों को 5 साल तक गैस रिफिल या किसी भी तरह की रिपेयरिंग नहीं करानी होगी। AC में एयर प्यूरीफायर भी लगा है।

अर्बन कंपनी के CEO, अभिराज सिंह भल ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि कुछ साल पहले जब हमने ‘नेटिव’ वॉटर प्यूरीफायर बनाना शुरू किया था, तो हमने खुद से एक सीधा-सा सवाल पूछा था। आखिर वॉटर प्यूरीफायर को हर कुछ महीनों में सर्विसिंग की जरूरत क्यों पड़ती है? यह टिकाऊ क्यों नहीं है? ग्राहकों को बार-बार रिपेयरिंग, फिल्टर बदलवाने का झंझट क्यों झेलना पड़े?

अब हम यही सवाल एयर कंडीशनर (AC) को लेकर पूछ रहे हैं। आखिर ज्यादातर AC में बार-बार गैस भरवाने और रिपेयरिंग की जरूरत क्यों पड़ती है और फिर भी भीषण गर्मी में, जब इनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है ये ठीक से काम क्यों नहीं कर पाते? ये ज्यादा स्मार्ट, बेहतर बनावट वाले और शानदार परफॉर्मेंस देने वाले क्यों नहीं हो सकते?

अभिराज ने कहा है कि Native Ultra Air इन्हीं सवालों का जवाब देने की कोशिश है। उन्होंने बताया कि अर्बन कंपनी के ऐप पर लिमिटेड टाइम के लिए इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।
उन्होंने कहा है कि 5 साल तक गैस रिफिल या किसी भी तरह की रिपेयरिंग की कोई जरूरत नहीं।
इसके अलावा, साफ हवा के लिए इसमें पहले से ही एक इंटीग्रेटेड एयर प्यूरीफायर लगा हुआ है।

अभिराज सिंह भल ने लिखा है कि अर्बन कंपनी एसी को भारत की 50 डिग्री से भी ज्यादा की झुलसा देने वाली गर्मी में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस और तेज कूलिंग देने के लिए तैयार किया गया है। यह स्मार्ट एसी है, जिसकी बिजली खपत, गैस का लेवल और बाकी जानकारियां आप ऐप पर देख सकते हैं। एसी को चलाने के लिए रिमोट की भी जरूरत नहीं है। इसे बोलकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें लगा एयर प्यूरीफायर है एसी के साथ-साथ अलग से काम करता है।

Native Ultra Air एसी को सिर्फ अर्बन कंपनी के ऐप से बुक किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 55499 रुपये बताई गई है। दावा है कि यह 21 मिनट में किसी रूम काे ठंडा करके तापमान 24 डिग्री पर ले आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here