PM मोदी ने अचानक क्यों बुलाया संसद का विशेष सत्र? 30 नवंबर को परिसीमन बिल पर हो सकता है बड़ा फैसला, समझें पूरी रणनीति

0
4

Parliament Special Session 2026: संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को बताया कि लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से शुरू होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक चल सकती है। इस बीच चर्चा है कि सरकार आगामी बैठक में परिसीमन से जुड़ा विधेयक पेश कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित प्रस्तावों पर विचार हो सकता है। हालांकि, सरकार ने अभी तक संसद के एजेंडे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार शाम 4:30 बजे संसदीय समिति की बैठक बुलाई है।

इस विधेयक पर सरकार को दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी। राजनीतिक हलकों में बदलते सांसदों के समीकरण और विपक्षी दलों के रुख पर खास नजर है। एनसीपी (शरद पवार) की सुप्रिया सुले ने कहा है कि विधेयक सामने आने के बाद ही पार्टी अपना रुख तय करेगी। उन्होंने संकेत दिया कि देशहित में होने पर समर्थन पर विचार किया जा सकता है।

प्रस्तावित मसौदे को लेकर चर्चा है कि लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 850 किया जा सकता है और करीब एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। सीटों के बंटवारे में 2011 की जनगणना या सरकार द्वारा चुने गए किसी अन्य जनगणना आंकड़े को आधार बनाने की बात भी सामने आई है।

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और मनीष तिवारी ने संसद की बैठक बुलाने के तरीके और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में आगामी सत्र में परिसीमन का मुद्दा सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव का बड़ा कारण बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here