बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर एलन मस्क का बड़ा कदम, X पर आया पैरेंटल कंट्रोल फीचर

0
4

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने आखिरकार 13 से 17 साल के किशोरों के लिए पैरेंटल कंट्रोल फीचर पेश कर दिया है।इस नए बदलाव से माता-पिता अपने बच्चों के ऑनलाइन इस्तेमाल पर आसानी से नजर रख सकेंगे।

अब बच्चों के अकाउंट अपने आप सेफ मोड में रहेंगे।उन्हें कोई गलत या संवेदनशील पोस्ट नहीं दिखेगी. साथ ही उनकी पसंद के हिसाब से आने वाले विज्ञापन भी बंद रहेंगे।

कंपनी ने साफ किया है कि इन बुनियादी सुरक्षा नियमों के अलावा परिवारों को और सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे बच्चों को एक सुरक्षित डिजिटल माहौल मिल सके।

नए नियमों के हिसाब से माता पिता ये देख सकेंगे कि उनके बच्चे एक्स पर रोजाना कितना समय बिता रहे हैं।वो उनके फोन चलाने के समय को अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।इसके अलावा अगर कोई नए फॉलोअर्स जुड़ना चाह रहे हैं तो उनके नोटिफेकेशन भी पहले माता पिता के पास जाएंगे।

फॉर यू फीड में केवल उन्हीं अकाउंट की पोस्ट दिखेंगी जिन्हें बच्चे पहले से फॉलो करते हैं। माता-पिता कुछ खास शब्दों को ब्लॉक कर सकते हैं।

साथ ही ये भी तय कर सकते हैं कि बच्चों को कौन सीधे मैसेज भेज सकता है।वे यह तो देख सकेंगे कि बच्चे ने किससे बात की है, लेकिन मैसेजों की निजी बातचीत नहीं पढ़ पाएंगे

इन नए सुरक्षा फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए कंपनी के हेल्प सेंटर में आसान तरीका बताया गया है। किसी अकाउंट को जोड़ने की शुरुआत माता-पिता की तरफ से होगी, जिसे बच्चों की मंजूरी के बाद पूरा किया जाएगा।

दोनों पक्षों की सहमति के बिना यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकेगी।कंपनी ने ये भी सुविधा दी है कि एक अभिभावक अपने खाते से पांच किशोरों के खातों की निगरानी कर सकता है।

एक्स ने साफ कहा है कि ये नए नियम बच्चों की प्राइवेसी में दखल दिए बिना काम करेंगे।माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चों के निजी संदेश नहीं पढ़ सकेंगे और न ही उनकी सर्च या देखने की हिस्ट्री जान पाएंगे।

इसके साथ ही अभिभावक अपने बच्चों के खाते से कोई पोस्ट नहीं कर सकेंगे और न ही सीधे उनके खाते में लॉग इन कर पाएंगे। इसका मकसद केवल बच्चों को अनुचित सामग्री से बचाना है, न कि उनकी जासूसी करना।

पिछले कुछ वर्षों में इस प्लेटफॉर्म पर नफरत भरे भाषण, भ्रामक जानकारी, नकली तस्वीरों और ट्रोलिंग जैसी समस्याएं काफी बढ़ी हैं। सामग्री की निगरानी में कमी और फर्जी खातों की भरमार के कारण कई विशेषज्ञ बच्चों को इससे दूर रखने की सलाह देते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here