Houthi Attack Riyadh:रियाद के फाइनेंशियल सेंटर पर हूतियों का निशाना, हमले में 2 भारतीयों समेत 11 घायल

0
5

Houthi Attack Riyadh: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हूती विद्रोहियों के हमले से हड़कंप मच गया। किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट स्थित एक टावर को निशाना बनाए जाने की घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। सऊदी सिविल डिफेंस के मुताबिक, घायलों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

सिविल डिफेंस के जनरल डायरेक्टोरेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में दो सऊदी, दो भारतीय, तीन नेपाली और चार मिस्र के नागरिक हैं। विभाग ने इस घटना को हूती गुट का आतंकवादी हमला बताया। अधिकारियों ने कहा कि घटना के तुरंत बाद राहत और सुरक्षा से जुड़े कदम उठाए गए, ताकि लोगों की जान-माल की रक्षा की जा सके।

यमन में भी हवाई हमलों का आरोप

यह घटना सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है। इससे पहले हूती-नियंत्रित यमन के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि अल-हुदैदाह प्रांत में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के विमानों ने दूरसंचार इमारतों, कर्मचारियों के आवास और एक मस्जिद को निशाना बनाया।

मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इन हमलों में 17 कर्मचारियों की मौत हुई और 11 लोग घायल हुए। साथ ही दूरसंचार ढांचे को भी नुकसान पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here