Homeदेशनीतीश कुमार ने कैबिनेट की बात सार्वजनिक करने को लेकर शिक्षा मंत्री...

नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बात सार्वजनिक करने को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की लगा दी क्लास

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की जमकर क्लास ली। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा प्रोफेसर चंद्रशेखर मंत्री की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये कैबिनेट की बात भी मीडिया को बता देते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कैबिनेट में भेजे जाने के बाद कैबिनेट में जो कुछ होता है, उसके बारे में बात नहीं की जाती है । जब कैबिनेट में सब कुछ पास हो जाता है तब इसका ऐलान होता है। संविधान में इसका प्रावधान है ।लेकिन हम अखबार में देखे कि शिक्षा मंत्री के हवाले से खबर छपी थी। कैबिनेट से पहले अखबार में छपने लगा कि प्रस्ताव भेज दिया गया है , यह गलत है। दरअसल कुछ दिन पहले शिक्षा पहले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने ट्वीट कर कहा था कि सातवें चरण की बहाली को लेकर नियमावली पर हमने दस्तखत कर दिए हैं। अब उसे कैबिनेट में भेजा जा रहा है। शिक्षा मंत्री के इस ऐलान के बाद कैबिनेट में शिक्षक नियोजन नियमावली पर मुहर नहीं लगी।

शिक्षा मंत्री ने प्रस्ताव भेजा है,नहीं था पता

विधानसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि एक दिन अखबार में देख रहे हैं कि, शिक्षा मंत्री ने प्रस्ताव भेजा है। हमको पता ही नहीं था।कैबिनेट में अभी तक आया ही नहीं था, लेकिन अखबार में छप गया कि शिक्षा मंत्री ने दस्तखत कर दिया। शिक्षा मंत्री ने अखबार में छपवा दिया कि शिक्षक नियुक्ति नियमावली बनाने का प्रस्ताव हमने भेज दिया है। मैं पता लगाते रह गया, लेकिन कैबिनेट में कोई प्रस्ताव आया ही नहीं था। अखबार में यह भी छपा था कि शिक्षा मंत्री चाहते थे कि शिक्षक नियुक्ति का प्रस्ताव कैबिनेट से पास हो, लेकिन सरकार ने पास ही नहीं किया जबकि, ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास आया ही नहीं है। नीतीश कुमार ने सदन में ही शिक्षा मंत्री को संविधान का ज्ञान देते हुए कहा कि एक चीज बता रहे हैं, खराब मत मानिएगा। आपका अखबार में आ गया था कि कोई चीज कैबिनेट में भेजे हैं।कैबिनेट में कोई चीज डिपार्टमेंट की ओर से भेजी जाती है तो उसके बारे में बाहर कुछ नहीं कहा जाता है। संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर यही प्रोविजन है।कैबिनेट में जब सबकुछ हो जाता है, तब उसकी घोषणा की जाती है।

नियमावली की घोषणा ट्विटर पर कर दी थी

बिहार के शिक्षा मंत्री ने फरवरी महीने में दो बार शिक्षक नियुक्ति की नियमावली की घोषणा ट्विटर पर कर दी थी। पिछले 3 फरवरी को उन्होंने ट्वीट किया कि जल्द ही सातवां चरण की नियुक्ति होने जा रही है । वर्ष 2023 नियुक्ति का वर्ष होने वाला है। कोई अभ्यर्थी घबराएं नहीं। महीना भर के अंदर नियोजन नियमावली आपके बीच आ जाएगा। सारी मेघा सूची, योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर बनेगी और जिला प्रशासन के नेतृत्व में बहाली होगी। 38 इकाई में नियुक्ति पत्र का बंटवारा होगा। किसी गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...