सिर्फ फेफड़े नहीं, प्रदूषित हवा बढ़ा सकती है टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम

0
4

डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. हममें से ज्यादातर लोग यही समझते आए हैं कि डायबिटीज ज्यादा मीठा खाने से, मोटापे से या खराब लाइफस्टाइल से होती है।लेकिन अब एक नई रिसर्च ने सबको चौंका दिया है। इस रिसर्च के मुताबिक, सांस के जरिए हमारे शरीर में जाने वाली गंदी हवा भी डायबिटीज की बड़ी वजह बन सकती है।यानी आप कितना भी अच्छा खाना खा लें, रोज टहल लें, फिर भी अगर आप सालों से प्रदूषित हवा में रह रहे हैं, तो आपको टाइप-2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा हो सकता है। ये बात अब सिर्फ अंदाजा नहीं, बल्कि 200 करोड़ से ज्यादा लोगों के डेटा पर किए गए अध्ययन में सामने आई है।

इस रिसर्च का नाम है एपेक्स-टी2डी. इसे दुनिया की मशहूर Journal of Vascular Diseases में प्रकाशित किया गया है। यह रिसर्च विश्व मधुमेह दिवस, 14 नवंबर से ठीक पहले सामने आई है।इसमें दुनिया भर की 13 बड़ी समीक्षाओं का विश्लेषण किया गया है। इनमें अमेरिका, यूरोप, चीन, जापान, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के 200 करोड़ से ज्यादा प्रतिभागियों का डेटा शामिल था। रिसर्च में पाया गया कि हवा में मौजूद PM2.5 के लंबे समय तक संपर्क में रहने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा हर 10 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर बढ़ने पर 10 से 16 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

दक्षिण एशिया में इस रिसर्च का असर सबसे ज्यादा दिखता है।वजह साफ है, यहां प्रदूषण का लेवल दुनिया में सबसे ज्यादा है और डायबिटीज के मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं।भारत में आज के समय में लगभग 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जबकि करीब 13.6 करोड़ लोग प्री-डायबिटीज की स्थिति में हैं।यानी उन्हें कभी भी डायबिटीज हो सकती है।दिल्ली जैसे शहरों में तो सर्दियों में AQI 400-500 तक पहुंच जाता है।ऐसी हवा में सांस लेना, मतलब हर दिन शरीर में जहर भरना।

आप सोच रहे होंगे, हवा का शुगर से क्या लेना-देना? तो समझिए, PM2.5 इतने छोटे कण होते हैं कि ये फेफड़ों से होते हुए सीधे खून में मिल जाते हैं।शोधकर्ताओं के मुताबिक, इससे शरीर में सूजन बढ़ती है, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है और इंसुलिन का काम बिगड़ने लगता है। धीरे-धीरे शरीर इंसुलिन को पहचानना बंद कर देता है और ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। यही टाइप-2 डायबिटीज की शुरुआत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here