हमारे बिना नहीं हो सकता NCP का विलय,अजित और शरद गुट की नजदीकी पर फडणवीस

0
2

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों तेजी से हलचल हो रही है।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी NCP के दोनों धड़ों में विलय की सुगबुगाहट तेजी से फैल रही हैं। मजे की बात यह है कि एनसीपी (अजित पवार गुट) महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी का साझीदार है और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम हैं।ऐसे में विलय के बाद अजित गुट का रवैया क्या होगा, इस पर बीजेपी की भी बारीकी से नजरें लगी हुई हैं।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की ओर से भी इस संबंध में प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बात करते हुए मंगलवार को उन्होंने कहा कि एनसीपी के दोनों गुटों में विलय होगा या नहीं, इस बात का स्पष्टीकरण केवल शरद पवार और सुनेत्रा पवार ही दे सकते हैं।उन्होंने दावा किया कि दोनों नेताओं में से किसी ने भी इस तरह के प्रस्ताव पर बीजेपी से चर्चा नहीं की है।

मुंबई में अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ पर दिवाली मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर शरद पवार और सुनेत्रा पवार विलय का फैसला करते हैं, तो वे आकर हमें बताएंगे।हमारे बिना विलय नहीं हो सकता, लेकिन अभी तक किसी ने भी इस बारे में हमें कुछ नहीं बताया है।

सुनेत्रा पवार और उनके दिवंगत पति अजित पवार की तुलना के बारे में पूछे जाने पर सीएम फडणवीस ने इसे अनुचित बताया।उन्होंने कहा कि अजित दादा एक ऐसे नेता थे जिन्हें समय की कसौटी पर परखा गया था। उन्हें महाराष्ट्र की अपार समझ और राज्य का गहरा ज्ञान था। उनके पास राजनीति का कई दशकों का अनुभव और महाराष्ट्र की गहरी समझ थी।ऐसे में दोनों की तुलना करना सही नहीं होगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सुनेत्रा पवार राजनीति में नई हैं।वे धीरे-धीरे परिस्थितियों के अनुसार ढल रही हैं।परिस्थितियों के अनुसार ढल रही हैं सुनेत्रा पवार’ ऐसे में उनकी तुलना अजित दादा जैसे दिग्गज राजनेता से करना अनुचित होगा। उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी जनता की सेवा कर रही है।सुनेत्रा समेत एनसीपी के बाकी वरिष्ठ नेता मिलकर पार्टी को संभाल रहे हैं।

गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब एनसीपी के दोनों गुटों में एकीकरण की अटकलें लग रही हैं।पिछले दिनों प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल के नेतृत्व में एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेताओं ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।इसके बाद प्रफुल्ल पटेल मुंबई में अस्पताल में भर्ती शरद पवार से मिलने पहुंचे। ऐसे में देखना होगा कि एनसीपी का यह घटनाक्रम महाराष्ट्र की राजनीति में आगे क्या गुल खिलाने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here