259 रुपये में ब्रॉडबैंड इंटरनेट दे रही सरकार, 25Mbps की स्पीड से मिलेगा 700GB डेटा

0
5

आप ग्रामीण इलाके में रहते हैं और अपने घर ब्रॉडबैंड इंटरनेट लगवाना चाहते हैं, तो सरकार ने डिजिटल भारत निधि नाम से एक विशेष योजना शुरू की है। इसका मकसद ग्रामीण इलाकों को कम कीमत पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जोड़ना है। भारत नेट परियोजना के तहत पंचायतों और अन्य गांवों में मुफ्त इंस्टॉलेशन किया जा रहा है। यह काम सरकारी कंपनी BSNL कर रही है। इसका सबसे सस्ता प्लान 259 रुपये प्रतिमाह का है। हर महीने लगभग 250 रुपये खर्च करके आपको 700GB इंटरनेट के साथ OTT के फायदे मिलेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं, यह स्कीम क्या है और कौन इसका फायदा उठा सकता है।

डिजिटल भारत निधि स्कीम को देश के दूर दराज और ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने के मकसद से शुरू किया गया है। इस स्कीम के तहत सरकारी कंपनी BSNL अपना FTTH कनेक्शन सिर्फ 259 रुपये प्रतिमाह पर उपलब्ध करा रही है। कंपनी कोई भी इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं ले रही। इंस्टॉलेशन चार्ज में OFC और CPE/ONT का खर्च भी शामिल है। यानी आपको ब्रॉडबैंड लगवाने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। कनेक्शन एक्टिवेट होने के बाद ग्राहकों को सिर्फ मासिक सब्सक्रिप्शन शुल्क देना होगा। यह पहले महीने के बिल में जुड़कर आएगा।

इस स्कीम के तहत बीएसएनएल, Fibre Rural Enrty Plan पेश करती है, जिसकी कीमत सिर्फ 259 रुपये है। ग्राहकों को एक महीने के लिए 25Mbps की स्पीड से 700GB डेटा दिया जाता है। 700 जीबी डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 2 Mbps रह जाती है। साथ ही ग्राहकों को लोकल और STD कॉल्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड मिलती हैं। इस प्लान के साथ प्रसार भारती का वेव्स ओटीटी फ्री में एक्सेस किया जा सकता है।

सरकारी कंपनी एक और प्लान ऑफर करती है ग्रामीण इलाकों में रहने वाले यूजर्स के लिए। इसकी कीमत 399 रुपये प्रतिमाह है। इस प्लान पर 40Mbps की स्पीड से 1400GB डेटा प्रतिमाह दिया जाता है। डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 4 Mbps रह जाती है। ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स की सुविधा मिलती है।

ये इंटरनेट प्लान ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए हैं। अगर आपका घर ग्राम पंचायत के तहत आता है तो आप इन प्लान्स को ले सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन डिटेल्स भरनी होंगी। इस आर्टिकल की शुरुआत में ही हमने जिस वेबसाइट के बारे में बताया है, उस पर जाकर आप नया कनेक्शन लेने के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं। हालांकि कनेक्शन आपके घर तभी लग पाएगा, जब भारत नेट की सर्विस आपके क्षेत्र में मौजूद होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here