Dewas Hotel Accident: देवास रोड स्थित होटल श्रीगंगा में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। होटल के वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान चार कर्मचारियों की जान चली गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देर रात तक बचाव अभियान चलता रहा।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे कुछ कर्मचारी होटल के दाईं ओर बने वेस्टेज चैंबर में सफाई के लिए उतरे थे। चैंबर के भीतर मौजूद गैस की चपेट में आने के बाद वे बाहर नहीं निकल सके। उन्हें बचाने के लिए जब दूसरे कर्मचारी अंदर पहुंचे तो वे भी गैस से प्रभावित हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
बताया गया है कि इस चैंबर में मिठाई और डेयरी उत्पादों के निर्माण से निकलने वाले अवशेष, पानी, चाशनी, घी और तेल आदि का कचरा जमा होता था। ड्रेनेज व्यवस्था बाधित होने के कारण सफाई की जरूरत पड़ी थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

