- बीरेंद्र कुमार झा
उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक आरोपी आवाज को प्रयाग राज पुलिस ने सोमवार दोपहर एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया।पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अरबाज धूमनगंज क्षेत्र के नेहरू पार्क इलाके के आसपास है। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और अरबाज को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने सरेंडर करने की जगह पुलिस पर ही गोली चला दी।तब पुलिस ने भी जवाबी करवाई करते हुए अरबाज पर गोलियां चलाई।इस जवाबी कार्रवाई में अरबाज को पुलिस की 3 गोलियां लगी।
नेहरु पार्क में कांबिंग जारी
पुलिस गंभीर रुप से घायल अरबाज को उठाकर आरएन मेडिकल कॉलेज ले गई ,जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अरबाज, अतीक अहमद का खास गुर्गा था। इस मुठभेड़ इस समय अरबाज के साथ दो अन्य आरोपी भी मौजूद थे।प्रयागराज की पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए नेहरू पार्क के जंगल में कांबिंग ऑपरेशन चला रही हैं।
अरबाज का पिता भी अतीक अहमद का ड्राइवर था
उमेश पाल हत्याकांड के 4 दिन के बाद प्रयागराज पुलिस को मिली यह पहली सफलता है। अभी तक पुलिस को माफिया अतीक अहमद के घर के पास खाली प्लॉट से सफेद एसयूवी बरामद हुई थी।इसके अलावा अतीत की पत्नी शाइस्ता परवीन सहित सात अन्य लोग अभी पुलिस की हिरासत में है। एनकाउंटर में ढेर अरबाज का पिता भी अतीक अहमद का ड्राइवर था।
मुख्यमंत्री ने डीजीपी को किया था तलब
उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रयागराज पुलिस का हाथ खाली था। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी, उत्तर प्रदेश को तलब किया था। इसके बाद से माना जा रहा था कि पुलिस जल्दी ही कोई बड़ा खुलासा करेगी। इस बीच दोपहर में ही इस एनकाउंटर की खबर आ गई।एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने अरबाज के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा यदि कोई आरोपी किसी से पनाह मांगता है, तो लोग पुलिस को इसकी सूचना दें।सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा, लेकिन यदि कोई आरोपियों की मदद करता है तो उसको 120 बी के तहत साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया जाएगा।

