बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर दिशा सालियान हत्या और बलात्कार के मामले को मुंबई पुलिस से लेकर सीबीआई को सोपा गया। इसके बाद सीबीआई ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के बयान के आधार पर जो एफआईआर दर्ज किया है उसमें आदित्य ठाकरे, उद्धव ठाकरे,रिया चक्रवर्ती ,शोविक चक्रवर्ती,डीनो मोरिया,सूरज पंचोली,रोहन रॉय ,अनिल देशमुख समेत मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह भी शामिल हैं।
परमवीर सिंह वही शख्स हैं जिन पर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे आदि प्रभावशाली व्यक्तियों को जिन्होंने दिशा सालियान के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी उसे बचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने आरोप लगाया है। हालांकि सीबीआई ने अभी परमवीर सिंह या इस मामले के किसी भी आरोपियों को लेकर अभी तक अपनी कार्रवाई प्रारंभ नहीं की है,लेकिन लगता है कि दिशा सालियान की आत्मा अब इन लोगों को नहीं छोड़ने वाली है। खासकर परमवीर सिंह तो अब बिना सीबीआई के कार्रवाई के शुरू हुए खुद ही जेल की सलाखों में बंद होने के लिए अपने कदम बढ़ाने लगे हैं।
परमवीर सिंह के जेल की सलाखों की तरफ कदम बढ़ाने की शुरुआत पूर्व एसीपी भीमराव घाडगे द्वारा परमवीर सिंह पर आरोप लगाने से शुरू होती है।पूर्व एसीपी भीमराव घाडगे ने एनआईए कोर्ट में एक याचिका दायर कर एंटीलिया और मनसुख हिरन मर्डर केस में परमवीर सिंह की भूमिका की फिर से जांच करने की मांग की है।भीमराव घाडगे का दावा है कि सचिन वाजे अकेले इतना बड़ा कांड नहीं कर सकता था और वह सीधे तत्कालीन पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह को रिपोर्ट करता था।
पूर्व इंस्पेक्टर भीमराव घाडगे द्वारा परमवीर सिंह के खिलाफ लगाया गया यह आरोप भ्रष्टाचार और अन्य मामलों से जुड़ा हुआ है।
इसके बाद परमवीर सिंह एक्शन में आ गये और उन्होंने बिना एनआईए कोर्ट या एनआईए द्वारा बिना मांगे ही एनआईए कोर्ट में एक आवेदन (Application) दाखिल किया था जिसमें उन्होंने भीमराव घाडगे के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था। इस आवेदन के साथ उन्होंने वह पुरानी रिपोर्ट भी संलग्न (attach) की थी जिसमें उन्होंने घाडगे के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसमें उन्होंने इस आशय का एक शपथपत्र भी दाखिल किया है।
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के द्वारा निया अदालत में दाखिल किए गए इस शपथनामे ने ही उनके जेल जाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स और कोर्ट की कार्यवाही के अनुसार, परमवीर सिंह द्वारा दाखिल किए गए एफिडेविट पर उनके हस्ताक्षर हैं, लेकिन उसके साथ जो एनेक्सर (Annexure) लगाया गया है, उसमें हस्ताक्षर अलग – अलग यानि mismatch पाए गए हैं। एफिडेविट के पेज नंबर 13 के हस्ताक्षर और एनेक्सर के हस्ताक्षर मेल नहीं खा रहे हैं, जिससे यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या यह हस्ताक्षर या दस्तावेज सही नहीं हैं।
अब यह बात सामने आ रही है कि एन आई की अदालत में उसे नोटरी से उसे क्षेत्र में मौजूद सीसीटीवी के वीडियो फुटेज जमा करवाने के लिए कहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके की मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह वास्तव में नोटरी मजिस्ट्रेट के पास आए थे या नहीं।
एनआईए की अदालत द्वारा नोटरी मजिस्ट्रेट से सीसीटीवी फुटेज मांगने के बाद से परमवीर सिंह की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है। इस समय प्रमुखता से या खबर आ रही है की परमवीर सिंह इस समय नेपाल के रास्ते पहले उस भाग गए थे और अब कनाडा में रह रहे हैं। अगर नोटरी मजिस्ट्रेट के द्वारा उसे क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज दिए जाने पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह की उपस्थिति नहीं मिलती है, तो फिर उनका जेल जाना तय है। फिर धीरे-धीरे अन्य प्रमाणों के आधार पर वे दिशा सालियान मामले में भी फसने से नहीं बच पाएंगे।

