Homeदेशखुशखबरी! काशी विश्वनाथ जैसे हरिद्वार में बनेगा हर की पौड़ी कॉरिडोर

खुशखबरी! काशी विश्वनाथ जैसे हरिद्वार में बनेगा हर की पौड़ी कॉरिडोर

Published on

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरिद्वार हर की पौड़ी कॉरिडोर का निर्माण 2024 में शुरू कर दिया जाएगा। हर की पौड़ी कॉरीडोर के बारे में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि हर की पौड़ी कॉरिडोर के लिए काफी एडवांस रूप में कार्य चल रहा है

विस्तृत रूप से जिलाधिकारी हरिद्वार ने बताया कि हर की पौड़ी कॉरिडोर के प्रस्ताव पर तेजी से कार्य चल रहा है जिस पर कंसलटेंट संस्था मैकेंजी जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंप देगी उसके बाद डीपीआर बनाई जाएगी।

शासन से मिली मंजूरी

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर शासन की सहमति मिल चुकी है। डीपीआर बनने के बाद गंगा सभा, व्यापार मंडल, साधु समाज, अखाड़े,पत्रकार बंधुओं से विचार-विमर्श के बाद स्वरूप तय किया जाएगा।

हर की पौड़ी हमारा अंतरराष्ट्रीय महत्व का स्थान है जिस पर जाने के लिए मुख्य 3 मार्ग भीम गौड़ा की ओर,अपर रोड से आने वाला ,मोती बाजार व्यापार रोड की तरफ से आने वाला है उसकी दशा व दिशा सुधारने का कार्य किया जाएगा।

काउंटर ग्राउंड, फाउंटेन और प्लांटेशन

इसके तहत विद्युत लाइनों को अंडर ग्राउंड, जल निकासी की व्यवस्था काउंटर ग्राउंड, जगह-जगह फाउंटेन विकसित किए जाएंगे ,सड़क के दोनों और प्लांटेशन होगा। कोरिडोर बनने से हरिद्वार को एक खूबसूरत स्वरूप प्रदान किया जाएगा। जिला अधिकारी का कहना है कि हर की पैड़ी के लिए चार द्वार विकसित किए जाएंगे इसमें अपर रोड, भीमगोडा मार्ग, मोती बाजार, रोड बेलवाला क्षेत्र शामिल हैं।

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this