चारा चोर के साथ बैठे नीतीश कुमार से कैसे होगा बिहार के किसानों का भला ?

0
91
  • बीरेंद्र कुमार झा

देश के गृह मंत्री अमित शाह इस समय बिहार के दौरे पर हैं। वाल्मीकि नगर में सभा के बाद पटना के बापू सभागार पहुंचे।अमित शाह ने यहां नीतीश और लालू यादव पर जमकर भड़ास निकाली

स्वामी सहजानंद का बिहार जा रहा गर्त में

अमित शाह ने बापू सभागार में आयोजित स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती समारोह और किसान-मजदूर समागम में सभा को 20 मिनट तक संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि स्वामी सहजानंद ने बिहार को कर्मभूमि बनाकर अंग्रेजों के खिलाफ किसान-मजदूर आंदोलन खड़ा किया था। अपनी ही जाति के जमींदारी प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। लेकिन इस समय स्वामी सहजानंद जी का बिहार गर्त में जा रहा है। इसे हमें बाहर निकालना है। नीतीश पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि अब नीतीश कुमार चारा चोर के सरगना लालू प्रसाद के साथ मिल गए हैं। ऐसे में अब इन लोगों से किसानों का भला कैसे हो पाएगा?

नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का सपना आता है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कुछ पत्रकार बताते हैं कि नीतीश और लालू में समझौता हुआ है कि उनके बेटे को मुख्यमंत्री बनाएंगे। आरजेडी खेमा से भी बार बार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग होती है।लेकिन इनलोगों को क्या पता,तेजस्वी यादव तो पहले से ही मुख्यमंत्री बने बैठे हैं। नीतीश कुमार को हर निर्णय के लिए तेजस्वी यादव की स्वीकृति लेनी पड़ती है। फिर उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार को हर तीन साल पर प्रधानमंत्री बनने का सपना आता है। नीतीश कुमार पर सवालिया निशान लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब वादा किया है की तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है, तो जनता को उसे क्यों नहीं बताते हैं?कम से कम इसकी तारीख ही बता दें। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे। सबको पता है कि वे लालू को भी धोखा देंगे।

केंद्र की योजना को बिहार में लागू करने में अडंगा लगाते हैं नीतीश कुमार

अमित शाह ने कहा कि लालू के बेटे कह रहे थे कि बिहार को यूरिया नहीं दिया गया है, जबकि सच यह है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने डेढ़ गुना यूरिया बिहार भेजा है। नरेंद्र मोदी जी बिहार में विकास में के कार्य कर रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार उसमें अड़गा लगा रहे हैं। एक बार यहां एनडीए की सरकार बना दीजिए, सब कुछ ठीक हो जाएगा।

नीतीश कुमार हैं बड़े धोखेबाज

अमित शाह ने कहा कि नीतीश ने बीजेपी को एक बार नहीं, दो- दो बार धोखा दिया है। मैंने जीवन में झूठ बोलकर पाला बदलने वाला ऐसा नेता कहीं और नहीं नहीं देखा है।ऐसे में अब हमने तय किया है कि बीजेपी के सभी दरवाजे नीतीश कुमार के लिए हमेशा हमेशा के लिए बंद कर दिया जाय।बिहार की जनता से अपील करने आया हूं। डबल डेकर की सरकार बना कर दीजिए। ऊपर केंद्र में नरेंद्र मोदी हैं ही, यहां भी बीजेपी की सरकार बना दीजिए। हम आपको तेजी से विकास करने वाला बिहार देंगे।

बापू सभागार में सुशील मोदी ने भी लालू और नीतीश को घेरा

बापू सभागार में बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा- विपक्षी एकता मरा हुआ घोड़ा है कितना चाबुक मारोगे, दौड़ेगा नहीं। उन्होंने कहा कि लालू यादव आरएसएस और गोवालकर के बारे में झूठ बोल रहे हैं। याद रखें, अभी एक दर्जन केस ठोके हैं और दर्जनों केस ठोकेंगे। नीतीश कुमार याद रखें, जब से आपने बीजेपी का साथ छोड़ा है, तब से अतिपिछड़े और लवकुश आपके साथ नहीं है। हमने जबआपको छोड़ा था तब आप 2 पर सिमट गए थे, इस बार जीरो पर आउट हो जायेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here