मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला’, 6 साल से चल रही अफवाहों पर आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी

0
6

दिशा सालियान की मौत से जुड़े मामले में CBI द्वारा FIR दर्ज किए जाने के बाद शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया है। साथ ही आदित्य ठाकरे ने कहा कि वह दिशा सालियान से कभी नहीं मिले और न ही उनका उनसे कोई परिचय था।आदित्य का यह बयान सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) द्वारा सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की 2020 में हुई मौत की जांच शुरू करने के लिए FIR दर्ज करने के कुछ दिनों बाद आया है।यह FIR दिशा के पिता सतीश सालियान की शिकायत पर दर्ज की गई थी, जिसमें उन्होंने इस मामले में आदित्य ठाकरे समेत कई नेताओं और पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की थी।
आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले करीब छह साल से कुछ लोग लगातार उनका नाम इस मामले से जोड़ रहे हैं।उनका कहना है कि ऐसा राजनीतिक और निजी कारणों से किया जा रहा है और इसका मकसद उनकी छवि खराब करना है।उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर बिना किसी सबूत के उनके खिलाफ बातें की जा रही हैं।आदित्य ठाकरे ने टीवी डिबेट और मीडिया ट्रायल का भी जिक्र किया और कहा कि इस तरह की चर्चाओं से सच्चाई नहीं बदल सकती।

उन्होंने लिखा, ‘आइए, फालतू बातों को छोड़कर एक बार फिर असलियत पर बात करते हैं, मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला और न ही उन्हें जानता हूं। पिछले लगभग 6 सालों से कुछ लोग साफ राजनीतिक और निजी मकसदों से मेरे नाम को इस दुखद मामले से लगातार जोड़ रहे हैं।यह मेरी छवि खराब करने की एक सोची-समझी और बिना सबूत वाली कोशिश है। बिना किसी सबूत या सच्चाई के कुछ खास मकसदों वाले लोगों द्वारा लगातार मेरी छवि खराब करने का अभियान चलाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।ज़ोर-शोर से होने वाली टीवी डिबेट और मीडिया ट्रायल से सच्चाई नहीं बदलती। राजनीतिक मकसदों के लिए गलत इरादों और छवि खराब करने की कोशिशों के बिना, इस मामले की आधिकारिक दोबारा जांच को आगे बढ़ने दें।एक बार फिर, जो लोग सोचते हैं कि ऐसी बुरी कोशिशों और राजनीतिक इस्तेमाल से हम सच्चाई और अपने साथी नागरिकों के लिए लड़ने से पीछे हट जाएंगे, उनकी यह रणनीति नाकाम रहेगी।हम हमेशा सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे और उसके लिए लड़ते रहेंगे. ऐसी कोशिशों से वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।
आदित्य ठाकरे ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा कि अफ़वाहों को रोकने के लिए, मैं सिर्फ़ और सिर्फ़ सच बता रहा हूं! मैं दिशा सालियन से कभी नहीं मिला, और न ही मैं उन्हें जानता था। पिछले 6 सालों से कुछ लोग राजनीतिक मक़सद, निजी दुश्मनी और चरित्र हनन की नीयत से जान-बूझकर मेरा नाम इस दुखद घटना से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि इसका कोई सबूत या संबंध नहीं है। बिना किसी तथ्य या सच्चाई वाला यह लगातार झूठा प्रचार दुखद है। टीवी चैनलों पर झूठी चर्चाएं और खोखले दावों के ज़रिए किए गए मीडिया ट्रायल सच्चाई को बदल नहीं सकते।सरकारी तंत्र को यह जांच नए सिरे से करने दें-बिना किसी दखल, बिना राजनीतिक हस्तक्षेप, बिना चरित्र हनन और निष्पक्ष रूप से। मैं फिर से कहता हूं, अगर आपको लगता है कि इस तरह के चरित्र हनन और झूठे प्रचार से आप हमें चुप करा सकते हैं, तो यह आपकी गलतफ़हमी है।सच्चाई के लिए और अन्याय के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई जारी रहेगी, और हम देशवासियों को भी साथ लेकर चलेंगे।
पूरे मामले की बात करें तो दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत से गिरने के बाद हुई थी।उस समय दिशा की उम्र 28 साल थी। वह सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर काम करती थीं और कुछ समय तक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर भी रही थीं। दिशा की मौत के कुछ ही दिनों बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत भी मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। दोनों घटनाओं के बीच कुछ ही दिनों का अंतर होने के कारण दिशा की मौत को लेकर भी कई तरह के सवाल उठने लगे थे।

दिशा की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने शुरुआत में इसे एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) के तौर पर दर्ज किया था।बाद की जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। पुलिस की ओर से यह भी कहा गया कि जांच के दौरान किसी आपराधिक साजिश या किसी तरह के यौन हमले के सबूत नहीं मिले।मामले की जांच के लिए एसआईटी भी बनाई गई थी।

लेकिन दिशा के पिता सतीश सालियान जांच से संतुष्ट नहीं थे।उन्होंने अपनी बेटी की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि मामले की ठीक से जांच नहीं हुई। उन्होंने अपनी याचिका में नए सिरे से जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।उनका आरोप था कि कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए मामले को दबाने की कोशिश की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here