Saudi Arabia Houthi Conflict: पाकिस्तान से मिला धोखा, हूतियों का दबाव बढ़ा तो इजरायल की ओर देख रहा सऊदी अरब!

0
3

Saudi Arabia Houthi Conflict: हूती विद्रोहियों के बढ़ते दबाव के बीच सऊदी अरब के इजरायल से मदद मांगने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों और कुछ डिफेंस कमेंटेटर्स के दावों के मुताबिक, रियाद ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड के माध्यम से इजरायल से हूतियों के खिलाफ खुफिया जानकारी और सहयोग की मांग की है। हालांकि, सऊदी सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

MBS ने इजरायल से संपर्क किया?

इजरायली मीडिया आउटलेट Israel Hayom के हवाले से दावा किया गया है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने हूती गतिविधियों से निपटने के लिए इजरायल से मदद मांगी है। रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी नेतृत्व ने मिस्र और खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों से भी संपर्क साधा है।

डिफेंस कमेंटेटर मारियो नॉफाल ने भी सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम का दावा करते हुए कहा कि यह मध्य पूर्व में तेजी से बदलते रणनीतिक समीकरणों का संकेत है।

बाब-अल-मंदेब को लेकर बढ़ी चिंता

हूतियों की गतिविधियां बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास बढ़ने की खबरों के बीच सऊदी अरब की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्टों के अनुसार, हूती हमलों में सऊदी तेल प्रतिष्ठानों, एयरपोर्ट और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है।

वहीं, अमेरिका के सीधे सैन्य हस्तक्षेप को लेकर स्थिति अलग बनी हुई है। दूसरी तरफ पाकिस्तान की ओर से भी सऊदी की मदद के लिए सेना भेजने के सवाल पर अभी स्पष्ट प्रतिबद्धता सामने नहीं आई है।

ऐसे में अगर इजरायल से सऊदी संपर्क की खबर सही साबित होती है, तो यह मध्य पूर्व की राजनीति और सुरक्षा समीकरणों में बड़ा बदलाव माना जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here