Bihar News: BIADA को मिला नया बॉस! नवीन कुमार ने संभाली प्रबंध निदेशक की कमान

0
7

Bihar News: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी नवीन कुमार ने शुक्रवार को BIADA के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद BIADA के कामकाज को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

योजनाओं और लंबित कार्यों की हुई समीक्षा

बैठक में नवीन कुमार को BIADA की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और वर्तमान में चल रहे कार्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने सभी योजनाओं और परियोजनाओं के प्रभावी, बेहतर समन्वय और तय समयसीमा में क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

नए प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों को गति देने के साथ-साथ उनकी समयबद्ध निगरानी और बेहतर समन्वय पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here