PM Modi-Guterres Meeting: BRICS Summit के बीच PM मोदी की UN महासचिव से मुलाकात, इन मुद्दों पर बनी सहमति

0
5

 

 

 

 

PM Modi-Guterres Meeting: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में पश्चिम एशिया और यूक्रेन के संघर्ष समेत कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में वैश्विक स्तर पर बहुध्रुवीय व्यवस्था को मजबूत करने और बदलती वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समेत बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा नौवहन की स्वतंत्रता, सतत विकास, मानव-केंद्रित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक खाद्य सुरक्षा जैसे विषय भी बातचीत का हिस्सा रहे।

बैठक के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि गुटेरस के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान हुई प्रगति, बहुपक्षवाद को मजबूत करने और संयुक्त राष्ट्र में सुधारों को लेकर भारत की प्रतिबद्धता पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, गुटेरस ने भारत को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालने पर बधाई दी। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्यालय ने भारत के साथ संगठन के करीबी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here