Weather Today 10 September 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
इन 15 राज्यों में मौसम का अलर्ट
IMD के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है। बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 10 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, 11 सितंबर से बादल छाने लगेंगे और 12-13 सितंबर को भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 14 सितंबर को मौसम में कुछ राहत के बाद 15 सितंबर को फिर तेज बारिश की संभावना है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 35°C और न्यूनतम 27°C रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बहराइच, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, कानपुर, गौतम बुद्ध नगर और जौनपुर समेत कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। कुछ जगहों पर हवाएं 65 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। लखनऊ में आज बादल छाए रहने तथा तापमान 32°C से 26°C के बीच रहने का अनुमान है।
बिहार में भारी बारिश की चेतावनी
बिहार के गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, पटना, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सावधानी जरूरी है। पटना में तापमान 32°C से 27°C के आसपास रह सकता है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बदलेगा मौसम
राजस्थान के अलवर, भरतपुर, डीग, दौसा और करौली में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 34°C रहने का अनुमान है।
वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन, गुना, खंडवा, श्योपुर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और नीमच समेत कई इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान हवाएं 60 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। भोपाल में आज अधिकतम तापमान करीब 31°C और न्यूनतम 23°C रह सकता है।

