PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दो संदिग्धों का अरेस्ट किया,चेक में मिली पिस्टल

0
5

मुंबई पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। एक के पास पिस्टल भी मिली है। दूसरे के पास पीएमओ का फर्जी आईडी कार्ड मिला है। प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट ( GFF 2026 ) का उद्घाटन और संबोधन से पहले यह घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस ने दोनों संदिग्धों की जांच कर रही है। उनकी हिस्ट्री को खंगाल रही है। पीएम मोदी मंगलवार सुबह दिल्ली से गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रवाना हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF 2026) के कार्यक्रम में लिए सुरक्षा जांच में दो संदिग्ध दबोचे गए। एक के पास पीएमओ का कार्ड मिला जबकि दूसरे के पास पिस्टल मिली। पीएम का का यह कार्यक्रम बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिन्हें पकड़ा हैं। उनकी पहचान 24 साल के रोहन पारेख के रूप में हुई, जिसने कथित तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का एक अधिकारी होने का दावा किया और एक फर्जी आईडी कार्ड रखा। पारेख के साथ एक अंगरक्षक था। उसने पिस्टल रची गई थी।

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) की सुरक्षा काफी हाईटेक है। पिछले दिनों यही पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने Gen Z से संवाद किया था। पीएम मोदी के दौरे से पहले पकड़ गए संदिग्धों की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपने हाथों में ले ली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे और इस बड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस चार दिवसीय सम्मेलन (8 से 11 सितंबर) में एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसी उभरती तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित व समावेशी वैश्विक वित्तीय प्रणाली पर जोर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here