Bihar-UAE Partnership: बिहार में आएगा UAE का बड़ा निवेश! फूड प्रोसेसिंग पार्क को लेकर हुआ बड़ा करार

0
6

Bihar UAE Investment: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। दुबई में आयोजित AIM Congress 2026 के दौरान बिहार सरकार के उद्योग विभाग और AIM Global Foundation के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ है। इसके तहत बिहार में एक समर्पित फूड प्रोसेसिंग पार्क विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

समझौते के दौरान बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह मौजूद रहीं। उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार और AIM Global Foundation के प्रेसिडेंट दाऊद अल-शेजावी ने MoU पर हस्ताक्षर किए। उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

UAE और खाड़ी देशों से आएगा निवेश

MoU के तहत बिहार में एकीकृत एग्री-फूड और फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर विकसित करने की योजना है। इसके लिए UAE समेत पूरे खाड़ी क्षेत्र की कंपनियों और निवेशकों को बिहार में निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा।

इस पहल का मकसद बिहार की कृषि क्षमता को आधुनिक फूड प्रोसेसिंग से जोड़कर राज्य को खाड़ी देशों की खाद्य आपूर्ति श्रृंखला के लिए सोर्सिंग और प्रोसेसिंग हब के तौर पर विकसित करना है।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने इसे बिहार को निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि यह समझौता बिहार और UAE के निवेशकों के बीच फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में सहयोग को मजबूत आधार देगा।

AIM Congress के मंच से हुआ यह समझौता बिहार में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और औद्योगिक क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ाने की राज्य सरकार की कोशिशों को नई गति दे सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here