दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई

0
4

मुंबई में दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। फैसले के बाद दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान भावुक नजर आए।उन्होंने अदालत का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिला है और अब सच्चाई की जीत हुई है।

बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद दिशा के पिता सतीश सालियान ने अदालत के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि मैंने जज से कहा कि मैं उनका आभारी हूं। आप सभी की वजह से मुझे न्याय मिला है। अब तक मैंने एक भी आंसू नहीं बहाया था, दिशा की मौत के वक्त भी नहीं।लेकिन आज आंसू बह रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वकील जो सलाह देंगे, मैं वही करूंगा। वह दिन आ गया है।सच्चाई की जीत हुई है और भविष्य में भी सच्चाई की जीत होती रहेगी।

उन्होंने कहा कि आज मुझे सच्चाई की जीत का इनाम मिलने वाला था। मैंने अदालत का आभार व्यक्त किया और आप सभी मीडिया वालों का भी धन्यवाद है। आप सभी की वजह से हमें न्याय मिला है। निलेश ओझा और उनकी टीम की वजह से ही मैं आज की इस जीत को देख पा रहा हूं।जिस तरह हम अभी लड़ रहे हैं, उसी तरह भविष्य में भी लड़ाई जारी रखेंगे।

बॉम्बे हाईकोर्ट के CBI को FIR दर्ज करने का निर्देश देने के बाद बीजेपी नेता राम कदम ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आखिर दिशा सालियन के परिवार को न्यायपालिका ने न्याय दे दिया।भगवान के दरबार में देर है पर अंधेर नहीं है।दिशा सालियन के पिता स्वयं कह रहे हैं कि उनकी बेटी की मृत्यु नहीं हुई। उसे पीड़ित, प्रताड़ित करते हुए अत्याचारित करते हुए उसका खून हुआ है और किसी बड़े नेता को बचाने के लिए उस वक्त की उद्धव ठाकरे सरकार ने इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। यह आरोप दिशा सालियन के पिता के हैं। एक बाप से जाकर पूछो, बेटी खोने का दुख क्या होता है?
राम कदम ने आगे कहा कि अब मुकदमा दर्ज करके ये मामला CBI को सौंपा जाए।इस प्रकार से न्यायपालिका ने दिशा के पिता को न्याय दिया है। सवाल यह उठता है कि उस दौरान की उद्धव ठाकरे सरकार किसे बचाने का प्रयास कर रही थी? रातोंरात इस मामले को दबाने का प्रयास क्यों किया गया?

उन्होंने कहा कि इस बात का जवाब श्रीमान उद्धव ठाकरे समेत जिन-जिन लोगों को बचाने का प्रयास किया गया, उन सबको न्यायपालिका के सामने देना होगा।अब इस पूरे प्रकरण की जांच CBI करेगी और मुकदमा दर्ज होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here