सपा से गठबंधन पर कांग्रेस का बड़ा बयान,अखिलेश होंगे चेहरा

0
8

अगले साल होने वाले यूपी चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है।नेताओं के बीच आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। इस बीच यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने ओम प्रकाश राजभर के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें किसी मुलाकात या संपर्क की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि न तो उनकी राजभर से कोई मुलाकात हुई है और न ही फोन पर कोई बातचीत।

राजेंद्र गौतम ने कहा, ‘वो मुलाकात की तस्वीर दिखा दें। पता नहीं वो ऐसा क्यों बोल रहे हैं। मेरी अभी तक न उनसे मुलाकात हुई है और न ही फोन पर बात हुई है ‘

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि अगले महीने से बातचीत शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि’सितंबर में बातचीत शुरू होगी और अक्टूबर तक सीटों पर सहमति बनाकर टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा सम्मानजनक आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि थोड़ा-बहुत ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन हमारा लक्ष्य सरकार बनाना है। हम अखिलेश यादव के चेहरे को आगे बढ़ाकर चल रहे हैं। कांग्रेस बड़ा दिल रखती है, उम्मीद है कि वे भी बड़ा दिल रखेंगे।

जब उनसे 2017 विधानसभा चुनाव के बराबर सीटों की मांग को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सम्मानजनक शब्द से आप अंदाजा लगा सकते हैं,हालांकि उन्होंने सीटों की कोई संख्या बताने से परहेज किया।

राजेंद्र पाल गौतम ने जाति जनगणना को आने वाले समय का बड़ा राजनीतिक मुद्दा बताया. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जाति जनगणना के प्रारूप में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना पूरे देश में बड़ा मुद्दा बनने वाली है। मोदी सरकार को इसका एहसास नहीं है। जाति जनगणना में ओबीसी का कॉलम नहीं दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here