महागठबंधन में नीतीश के बाद मुख्यमंत्री कौन पर तेजस्वी यादव ने खोला अपना मुंह

0
159
  • बीरेंद्र कुमार झा

बिहार में इस समय मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भले ही नीतीश कुमार बैठे हो, लेकिन जिस प्रकार से कभी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को तो कभी हम के सुप्रीमो जीतन राम मांझी अपने बेटे संतोष कुमार सुमन को मुख्यमंत्री बनाने की बातें कर रहे है, उससे लगता है कि धीरे-धीरे महागठबंधन के घटक दलों के बीच नीतीश कुमार की पकड़ ढीली पड़ती जा रही है। आमतौर पर ऐसी बातों पर चुप्पी साधे रहने वाले तेजस्वी यादव ने, अब इस मुद्दे पर अपनी जुबान खोल दी है।खुद के मुख्यमंत्री बनने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे इस समय मुख्यमंत्री बनने की कोई जल्दी बाजी नहीं है।

महागठबंधन में सबकुछ ठीक

महागठबंधन में मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को लेकर कभी सुधाकर सिंह तो कभी विजय मंडल और कभी ललन सिंह कोई न कोई टिप्पणी करते रहते हैं। लेकिन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को इसमें कुछ भी बुरा नहीं लगता है। महागठबंधन की स्थिति को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। हमारा मकसद 2024 में बीजेपी को भगाना है। उस मकसद के साथ हम सभी मिलकर काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार अच्छी तरह से काम कर रही है। इसे लेकर कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं है।

नीतीश कुमार अभी सक्षम

नीतीश कुमार ने 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर कभी यह कहा था, कि महागठबंधन 2025 का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगा। लेकिन इस बीच जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने यह कह कर इसे विवादास्पद बना दिया की 2025 अभी दूर है, उस समय महागठबंधन किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा इसका निर्णय तभी किया जाएगा। तेजस्वी यादव से जब जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के दिए इस ताजे बयान पर प्रतिक्रिया पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें गलत क्या है?2025 दूर की बात है। नीतीश कुमार में अभी क्षमता है। यही बात हम भी कह रहे हैं।

मांझी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की बात पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का विचार

हाल के दिनों में हम पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बनाने को लेकर काफी सक्रिय हो गए थे। उन्होंने अपने बेटे संतोष कुमार सुमन को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी।इसके पीछे उन्होंने अपने बेटा के पढ़े लिखे होने का तर्क दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री और हम प्रमुख जीतन राम मांझी के अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने वाले बयान को लेकर जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सबकी अपनी इच्छा होती है, कौन पिता अपने बेटे की तरक्की नहीं चाहता है ! वे चाहते हैं कि उनका बेटा मुख्यमंत्री बने तो यह अच्छी बात है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here