यूरोलॉजिस्ट के अनुसार RO के पानी का TDS कितना होना चाहिए?

0
24

आजकल शहरों से लेकर गांवों तक, हर घर में RO मशीन आपको देखने को मिल जाएगी,लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस RO का पानी आप साफ समझकर पी रहे हैं, वो सच में आपकी सेहत बना रहा है या बिगाड़ रहा है? अक्सर हमारे दिमाग में दो सवाल आते हैं पहला, RO के पानी का TDS कितना होना चाहिए? और दूसरा, इसकी सर्विस कब करानी चाहिए?

मीडिया को द‍िए एक इंटरव्‍यू में डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि आरओ के पानी का गलत टीडीएस आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है।डॉ. अनूप कुमार नई दिल्ली के प्रतिष्ठित वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल में यूरोलॉजी, रोबोटिक्स और रीनल ट्रांसप्लांट विभाग के प्रमुख हैं। डॉ अनूप कुमार बताते हैं कि सबसे पहले आपको यह चेक करना चाहिए कि आपके आरओ का TDS कितना है।

TDS का मतलब होता है टोटल डिजॉल्व्ड सॉलिड्स आसान शब्दों में कहें तो पानी में घुले हुए मिनरल्स जैसे, कैल्शियम, मैग्नीशियम और नमक की मात्रा।यही मिनरल्स हमारे शरीर की हड्डियों और सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स और WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, पीने के पानी का TDS 50 से 150 के बीच सबसे बढ़िया माना जाता है। अगर आपका RO पानी का TDS 50 से कम कर देता है, तो समझ लीजिए कि पानी में से सारे जरूरी मिनरल्स गायब हो चुके हैं। ऐसा पानी एकदम मरा हुआ होता है।इसे लगातार पीने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। बालों का झड़ना शुरू हो सकता है और आपको हर वक्त थकान महसूस हो सकती है।

मीडिया को द‍िए एक इंटरव्‍यू में डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि अगर TDS 300 से ज्यादा है, तो पानी का स्वाद थोड़ा भारी और खारा लगेगा,इसलिए जब भी सर्विस वाला आए, तो उसे बोलकर अपने RO का TDS 70 से 150 के बीच सेट कराएं।आप चाहें तो ऑनलाइन मिलने वाला TDS मीटर खरीदकर खुद भी अपने पानी का TDS चेक कर सकते हैं।

ज्यादातर लोग तब तक अपने RO की तरफ देखते भी नहीं हैं, जब तक कि वो पानी देना बंद न कर दे या उसमें से अजीब सी बदबू न आने लगे।ये बहुत बड़ी गलती है। खराब फिल्टर वाला पानी पीना सीधे बीमारियों को दावत देना है। सही समय पर सर्विस के लिए इन बातों का ध्यान रखें।मशीन के बाहर जो सफेद रंग की बोतल लटकी होती है, उसे हर 3 से 4 महीने में बदलवा लेना चाहिए,क्योंकि सारी मिट्टी और गंदगी सबसे पहले वहीं रुकती है।मशीन के अंदर वाले फिल्टर्स को हर 6 से 8 महीने में चेंज कराना जरूरी है।RO मेम्ब्रेन यह RO का सबसे मेन पार्ट है।इसे आप 1 से 2 साल के बीच बदलवा सकते हैं।यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आपके घर में आने वाले सप्लाई के पानी में कितनी गंदगी है।

अगर पानी भरने की स्पीड बहुत कम हो गई है, पानी का स्वाद थोड़ा कड़वा या अजीब लग रहा है, या फिर मशीन से खट-खट की तेज आवाज आ रही है, तो समझ जाएं कि आपके RO को मैकेनिक की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here