बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज होंगे 70% तक सस्ते, यूजर्स को होगा सीधा फायदा!

0
3

क्या आप भी मोबाइल रीचार्ज की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं? या फिर आप उन यूजर्स में शामिल हैं, जो घर में Wi-Fi होने की वजह से मोबाइल डेटा का इस्तेमाल ही नहीं करते, लेकिन फिर भी हर महीने मजबूरी में महंगे डेटा प्लान वाले रीचार्ज करने पड़ते हैं? अगर हां, तो आपके लिए बहुत ही जल्द राहत मिल सकती है. टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI यानी भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण एक ड्रॉफ्ट पेश किया है, जिससे आपकी जेब का बोझ कम हो जाएगा।
सरकार के इस नए प्लान से, जो रिचार्ज प्लान आपको आज 300 रुपये का मिलता है, वह आने वाले दिनों में 100 से 150 रुपये में मिल सकता है।आइए जानते हैं कि बिना डेटा वाले ये नए सस्ते प्लान्स कैसे काम करेंगे और इससे किन यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है।
TRAI ने इसके लिए टेलीकम्युनिकेशन कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशंस, 2026 का ड्राफ्ट पेश किया है और इस पर टेलीकॉम कंपनियों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं।

फिलहाल एयरटेल, जियो और Vi जैसी कंपनियां सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान बहुत सीमित दिनों के लिए देती हैं. ऐसे में मजबूरी में यूजर्स को महंगे डेटा वाले प्लान्स खरीदने पड़ते हैं।

TRAI का प्लान है कि जब यूजर को डेटा की जरूरत नहीं है, तो वह उसके पैसे क्यों दे?नए प्रस्ताव के अनुसार अगर कोई कंपनी 7, 28, 56 या 84 दिनों की वैलिडिटी वाले डेटा प्लान देती है, तो उसे इतने ही दिनों के लिए सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान भी अलग से लॉन्च करने होंगे। इससे यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से सस्ते प्लान चुनने की पूरी आजादी मिलेगी।

आमतौर पर किसी भी मोबाइल प्लान की कुल कीमत में 50% से 70% हिस्सा सिर्फ डेटा का होता है. नया नियम लागू होने के बाद कॉलिंग प्लान्स की कीमतें आधे से भी कम हो सकती हैं।जैसे जो प्लान अभी ₹300 का मिलता है, वह सिर्फ कॉलिंग के लिए ₹100 से ₹150 में मिल सकता है।

अगर यह प्लान लागू होता है, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा, जो दो सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे लोग जो कीपैड फोन का इस्तेमाल करते हैं और जो इंटरनेट के वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं।

TRAI ने इस ड्राफ्ट में एक और बड़ा फैसला लिया है।अब Truecaller जैसे कॉल मैनेजमेंट ऐप्स 1600 और 140 सीरीज से आने वाले कॉल्स को ऑटो-ब्लॉक नहीं कर पाएंगे।

1600 सीरीज यह सीरीज बैंकों, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस जैसे RBI, SEBI और सरकारी कामों के लिए तय की गई है, जिससे जरूरी सरकारी या बैंकिंग कॉल्स मिस न हों।

140 सीरीज कंपनियों के प्रमोशनल कॉल्स के लिए है, जिसे ग्राहक खुद DND सर्विस के जरिए ब्लॉक कर सकते हैं, लेकिन ऐप्स इन्हें अपनी मर्जी से ब्लॉक नहीं कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here