पश्चिम बंगाल चुनाव हारने के साथ ममता बनर्जी की दुर्गति प्रारंभ हो गई। पहले तृणमूल के विधायक बागी हुई फिर कई सांसदों और पार्षदों ने साथ छोड़ा और अब उनके सहयोगी नेतागण भ्रष्टाचार के आरोप में फंसने लगे हैं।
भ्रष्टाचार से जुड़ा ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल के बिधाननगर नगर निगम के पूर्व पार्षद और तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता देबराज चक्रवर्ती से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस छोड़कर टीएमसी से जुड़ने के बाद जब से इनकी घनिष्ठता ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ हुई तब से उनकी आय में अकूत वृद्धि हुई। कहा जाता है कि देवराज चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी कि तृणमूल कांग्रेस के लिए कट मनी वसूलने के साथ-साथ कई तरह के भ्रष्टाचार कर अकूत संपत्ति अर्जित की। कट मानी और भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित करने के अलावा इन्होंने अपना राजनीतिक रसूख भी खूब बड़ा लिया खुद विधान नगर से पार्षद बने और अपनी पत्नी गीता मुंशी को भी विधायक बनवा दिया। फिलहाल देवराज चक्रवर्ती हिरासत में है और अब इस भ्रष्टाचार के तार ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से भी जुड़ते हुए नजर आने लगे हैं जिससे ममता बनर्जी की चिंता काफी बढ़ गई है।
देवराज चक्रवर्ती से जुड़ा मुख्य मामला वित्तीय अनियमितताओं, रंगदारी और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है।
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उन्हें जबरन वसूली, धमकी देने और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और अब उनसे जुड़े घोटाले की जांच में जुट गई ही।
देबराज चक्रवर्ती पर कथित तौर पर भारी वित्तीय हेराफेरी और ‘कट-मनी’ (भ्रष्टाचार) का आरोप है। इस मामले में उनकी लगभग ₹1300 करोड़ की संपत्ति का भी जिक्र आया है, जिसे लेकर अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जांच में जुट गया है।
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
देवराज चक्रवर्ती पर कट मनी वसूली भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद इन्हें जनता का भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जब उन्हें अदालत ले जाया जा रहा था, तब स्थानीय लोगों ने उनका भारी विरोध किया और उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंडे भी फेंके।
देबराज चक्रवर्ती के राजनीतिक पृष्ठभूमि की चर्चा करें तो ये टीएमसी की पूर्व विधायक और गायिका अदिति मुंशी के पति हैं। बिधाननगर से पार्षद बनने के पूर्व कांग्रेस के नेता हुआ करते थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

