पटना/रांची: वेब पत्रकारिता को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों को संगठित रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) ने झारखंड में अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने झारखंड प्रदेश की नई टीम का औपचारिक ऐलान किया।
नई कार्यकारिणी में दीपक ओझा को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई टीम राज्य में वेब पत्रकारिता को नई दिशा देने के साथ-साथ पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी।
झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में राजीव रंजन, मुकेश कुमार और दिलीप कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्णेन्दु पुष्पेश को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पंकज जैन, राकेश कुमार और अमित सिन्हा को सचिव नियुक्त किया गया है।
संयुक्त सचिव के रूप में शशि पंडो पांडे और नवीन शर्मा को जिम्मेदारी मिली है। वहीं शिवशंकर पांडे को कोषाध्यक्ष तथा राजीव कुमार सिंह को कार्यालय सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा कार्यसमिति में चितरंजन पांडे, अभिषेक भगत, मनोज शर्मा, कन्हैया पांडे, संजय सत्पथी, कैलाश गोस्वामी, कमल कुमार, हेमंत कुमार, दीपक कुमार ओझा, सुमित राय, प्रेम सिन्हा, बिटु कुमार और बिट्टू कुमार सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया देशभर में डिजिटल और वेब पत्रकारों की आवाज को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की नई टीम संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।
जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर रहेगा फोकस
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक ओझा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के सभी जिलों में संगठन का तेजी से विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन पदों पर अभी नियुक्तियां नहीं हुई हैं, वहां जल्द ही योग्य और सक्रिय पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल विस्तार करना नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और पेशेवर हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत मंच तैयार करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम पूरे राज्य में संगठन को मजबूत और प्रभावशाली बनाने के लिए मिलकर कार्य करेगी।

