लिवर शरीर का सबसे जरूरी अंग है। लिवर खून को साफ करने से लेकर पाचन क्रिया में अहम भूमिका निभाता है।आजकल गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोगों का लिवर खराब हो रहा है। लिवर खराब होने से पहले शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं।इन लक्षण की पहचान कर लिवर को खराब होने से बचाया जा सकता है। सुबह-सुबह मल त्याग के दौरान लिवर डैमेज के लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षण की पहचान कर लिवर को खराब होने से बचाया जा सकता है।
हल्के पीले रंग का मल आना:
मल के रंग में बदलाव आना भी लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। दरअसल हल्के पीले रंग का मल आना लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. हल्के या फिर गहरे पीले रंग का मल आना लिवर में सूजन की समस्या का संकेत हो सकता है। इसके अलावा यह लिवर सिरोसिस का भी कारण हो सकता है।
मिट्टी जैसा ब्राउन कलर का मल आना:
ब्राउन कलर का मल आना भी खराब लिवर का संकेत हो सकता है।ब्राउन कलर के मल को नजरअंदाज ना करें यह लिवर में खराबी का संकेत हो सकता है।
काले रंग का मल आना:
काले रंग का मल आना भी लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। काले रंग के मल को नजरअंदाज ना करें। दरअसल काले रंग का मल लिवर में ब्लीडिंग का संकेत हो सकता है। मल के रंग में बदलाव देखते ही डॉक्टर के पास जाएं।
लाल रंग का मल:
अगर आपके मल का रंग लाल है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल लाल रंग का मल लिवर से जुड़ी बीमारि का संकेत हो सकता है।लगातार कई दिनों से मल का रंग बदला हुआ तो इसे नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं।

