Bihar Jobs News: 63 हजार से ज्यादा रोजगार, 4600 युवाओं को मिली नौकरी, 149 ITI बने हाईटेक; बिहार में शुरू हुई ‘कौशल क्रांति’

0
19

Bihar Jobs News: बिहार में रोजगार और कौशल विकास को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार ने दावा किया है कि नवंबर 2025 से मई 2026 के बीच विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से 63,115 रोजगार अवसरों का सृजन किया गया है। वहीं, बिहार रोजगार सेतु पोर्टल के जरिए अब तक 68,822 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सात निश्चय-3 के तहत युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि मुख्यमंत्री के “दोगुना रोजगार-दोगुनी आय” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों को नई दिशा दी जा रही है।

AI, Electric Vehicle और Green Jobs पर फोकस

विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए युवाओं को Artificial Intelligence (AI), Electric Vehicle (EV), Battery Technology, Solar Technology, Energy Management, Plumbing, AC Technician और Green Jobs जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाए।

उन्होंने कहा कि उद्योगों और बड़ी कंपनियों के साथ साझेदारी कर ऐसे पाठ्यक्रम विकसित किए जाएं, जो रोजगार बाजार की वास्तविक मांग के अनुरूप हों।

बिहार में बनेगा हाईटेक स्किल टेस्ट सेंटर

राज्य सरकार अब कौशल परीक्षण और प्रमाणन व्यवस्था को भी मजबूत करने जा रही है। इसके तहत दशरथ मांझी कौशल एवं नियोजन परिसर में बेल्ट्रॉन के सहयोग से स्थायी परीक्षण एवं मूल्यांकन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है।

यह केंद्र प्रतिदिन कम से कम 100 अभ्यर्थियों का कौशल परीक्षण, टाइपिंग टेस्ट, एप्टीट्यूड टेस्ट और अन्य रोजगार आधारित मूल्यांकन करेगा। सफल उम्मीदवारों को IIIT के सहयोग से प्रमाणन उपलब्ध कराने की भी तैयारी है।

Tata Technologies के सहयोग से 149 ITI हुए मॉडर्न

राज्य के 149 आईटीआई संस्थानों का आधुनिकीकरण टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से किया गया है। इन संस्थानों में अब Electric Vehicle, Robotics, Industry 4.0, Internet of Things (IoT), Automation और Advanced Manufacturing जैसे 23 अत्याधुनिक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

इसके अलावा राज्य के 44 सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से अब तक 26,740 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 4,600 युवाओं को नौकरी मिल चुकी है।

PM-SETU से बदलेगी ITI शिक्षा की तस्वीर

समीक्षा बैठक में बताया गया कि PM-SETU (Pradhan Mantri Skilling for Transformation and Upliftment) कार्यक्रम के तहत बिहार में 15 हब और 60 स्पोक आईटीआई क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं।

करीब ₹3,615 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना आधुनिक प्रशिक्षण, डिजिटल लर्निंग और उद्योग आधारित कौशल विकास को नई ऊंचाई देगी।

ITI में सीटें खाली तो नियम होंगे आसान

राज्य के आईटीआई संस्थानों में फिलहाल लगभग 76 प्रतिशत सीटें भरी हुई हैं। विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि जहां प्रथम चरण में 75 प्रतिशत से कम नामांकन हुआ है, वहां दूसरे चरण में पात्रता शर्तों को सरल बनाकर अधिक युवाओं को प्रवेश दिया जाए।

युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं

बिहार सरकार अब युवाओं को वैश्विक रोजगार बाजार के लिए भी तैयार कर रही है। वर्तमान में अंग्रेजी, जापानी, जर्मन और अरबी भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

भविष्य में कोरियन, फ्रेंच और स्पेनिश भाषाओं को भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल करने की योजना बनाई गई है ताकि युवाओं को विदेशों में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

महिला ITI में हेल्थकेयर और पैरामेडिकल कोर्स पर जोर

विकास आयुक्त ने आगामी मेगा जॉब फेयर से पहले उद्योगों की मांग का विश्लेषण करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से महिला आईटीआई संस्थानों में हेल्थकेयर, पैरामेडिकल और मेडिकल सपोर्ट सर्विसेज से जुड़े कोर्स शुरू करने पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here