टीएमसी नेता जहांगीर खान आया पुलिस के गिरफ्त में

0
1

पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़े चर्चित नाम जहांगीर खान को आखिरकार पुलिस ने पश्चिम बंगाल एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और टीएमसी नेता जहांगीर खान को नेपाल सीमा के पास से पकड़ लिया है।एक üलंबे समय से फरार चल रहे जहांगीर की गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, जहांगीर खान केवाले 8 खिलाफ फाल्टा थाने में जबरन वसूली, धमकी देने, राजनीतिक हिंसा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़े सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे. इन मामलों के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही थी.
कैसे पकड़ा गया ‘फाल्टा का पुष्पा’?

पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान जहांगीर खान का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।इसमें वह फाल्टा सीट पर जीत का दावा करते हुए फिल्मी स्टाइल में कह रहा था कि पुष्पा झुकेगा नहीं।इसी के बाद जहांगीर खान को लोग ‘फाल्टा का पुष्पा’ भी कहकर बुलाने लगे थे। आरोप है कि वह अपने नेटवर्क के जरिये इलाके में दहशत का माहौल बनाकर रखता था और राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाता था।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा है। इसी इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे नेपाल सीमा के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया गया। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फरारी के दौरान उसे किस-किस का संरक्षण मिला और वह किन ठिकानों पर छिपा हुआ था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जहांगीर खान से पूछताछ के बाद राजनीतिक हिंसा और संगठित अपराध से जुड़े कई मामलों में अहम खुलासे हो सकते हैं।उसकी गिरफ्तारी के बाद दक्षिण 24 परगना के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here