91 वाले फोन नंबरों से आ रहीं फर्जी इंटरनेशनल कॉल्स, DoT की चेतावनी

0
5

हैकर्स मोबाइल यूजर्स को इन दिनों एक नए स्कैम में फंसा रहे हैं। टेलीकम्युनिकेशन विभाग (DoT) ने नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें मोबाइल यूजर्स को स्कैम कॉल्स के लिए चेतावनी दी गई है। नए स्कैम के तहत यूजर के फोन पर आए कॉल्स को इंटरनेशनल कॉल्स की तरह दिखाया जाता है, जबकि उन नंबर की शुरुआत भी भारतीय नंबरों की तरह +91 कंट्री कोड के साथ होती है। सरकार ने यूजर्स को इस तरह के फोन कॉल से सतर्क रहने और इस प्रकार की कॉल्स पर अपनी पर्सनल या फाइनेंशियल जानकारी शेयर करने से बचने के लिए कहा है।
इंटरनेशन कॉल में भी दिखता है +91 कोड
DoT ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने मोबाइल यूजर्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के अनुसार, हर किसी मोबाइल कॉल में कंट्रो कोड होता है। असली इंटरनेशनल कॉल्स में हमेशा उस देश का कंट्री कोड होता है, जहां से कॉल आता है। सरकार ने यह भी साफ किया है कि अगर कोई कॉल दावा करे कि वह इंटरनेशनल है, लेकिन फिर भी उसमें +91 कोड लगा है तो तुरंत रिपोर्ट करें। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब पूरे देश में टेलीकॉम से जुड़े साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी से बढ़ रहे हैं।

DoT ने बताया कि स्कैमर, यूजर्स के फोन पर दिखने वाले नंबर को बदलने के लिए Caller ID Spoofing तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। साइबर अपराधी अक्सर टेलीकॉम अधिकारी, पुलिसकर्मी, बैंक प्रतिनिधि या कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव होने का दावा करते हैं ताकि ताकि लोगों पर दबाव डालकर उनसे OTP, ATM PIN जैसी जानकारी पा सकें।

अधिकारियों ने बताया कि इन कॉल्स का मकसद यूजर्स के बीच घबराहट बढ़ाना है। पीड़ितों को अक्सर SIM कार्ड बंद होने, झूठी कानूनी कार्रवाई, पार्सल डिलीवरी में दिक्कत या बकाया बिलों को लेकर धमकाया जाता है। कई मामलों में, स्कैमर्स OTP, पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी या आधार से जुड़ी डिटेल्स पाने की कोशिश करते हैं।

टेलीकॉम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे संदिग्ध कॉल्स का जवाब ना दें और ऐसी बातचीत के दौरान शेयर किए गए अनजान लिंक्स पर क्लिक ना करें।
अनजान नंबर पर वापस कॉल ना करें- यूजर्स से यह भी कहा गया है कि वे अनजान, अंतरराष्ट्रीय दिखने वाले नंबरों से आई मिस्ड कॉल्स पर वापस कॉल ना करें।
बढ़ते खतरे से निपटने के लिए, सरकार ने यूजर्स को ‘संचार साथी’ प्लेटफॉर्म के जरिए अनजान कॉल्स की रिपोर्ट करने के लिए कहा है।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि टेलीकॉम धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूकता फैलाना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here