Homeदेशदिल्ली से बड़ा होगा यूपी सरकार का नया शहर ,नाम होगा 'यमुना सिटी...

दिल्ली से बड़ा होगा यूपी सरकार का नया शहर ,नाम होगा ‘यमुना सिटी ‘

Published on

न्यूज़ डेस्क
यूपी सरकार दिल्ली से बड़ा शहर यमुना सिटी बसाने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। कहा जा रहा है कि प्रस्तावित यमुना सिटी नोएडा से 15 गुना और गुड़गांव से चार गुना बड़ी होगी। गुड़गांव का क्षेत्रफल 732 वर्ग मीटर है, जबकि नोएडा का 203 वर्ग मीटर है। वहीं, यह ग्रेटर नोएडा से 8 गुना बड़ा होगा क्योंकि इसका आकार सिर्फ 380 वर्ग किलोमीटर है, जबकि फरीदाबाद से यह 16 गुना बड़ा होगा। अभी राष्ट्रीय राजधानी का क्षेत्रफल 1,484 वर्ग किलोमीटर है। इस हिसाब से यह आकार में दिल्ली से दोगुना बड़ा होगा। प्रस्तावित यमुना सिटी का क्षेत्रफल तीन हजार वर्ग किलो मीटर का बताया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलंदशहर-खुर्जा प्राधिकरण के 55 गांवों को यमुना प्राधिकरण में शामिल कर लिया है। अब इस प्राधिकरण के तहत 1242 गांव हैं। यमुना प्राधिकरण एक नया औद्योगिक शहर बना रहा है।

जानकारी के मुताबिक़ यूपी सरकार बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा के गांवों को मिलाकर यमुना सिटी बनाएगी। यहां नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बनाया जाएगा। यह देश का पहला एयरोट्रोपोलिस होगा। इसके अलावा, शिक्षा, मेडिकल टूरिज्म, फिल्म मेकिंग, लॉजिस्टिक्स, टॉय-मेकिंग, आईटी और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी गतिविधियां भी होंगी, जो इस शहर को आर्थिक महाशक्ति बनाएंगी। यमुना सिटी के तीन शहरी केंद्र होंगे – नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी। इस शहर में एक विस्तृत सार्वजनिक परिवहन प्रणाली भी होगी।

उत्तर प्रदेश का यह प्रोजेक्ट कई मामलों में खास होगा। इसे प्रदूषण से मुक्त करने के लिए इसमें कोई सिग्नल नहीं होगा। ऊर्जा के मामले में यह शहर आत्मनिर्भर होगा। इससे स्थानीय पर्यावरण के संरक्षण में भी मदद मिलेगी। 2050 तक इस शहर का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...