Bihar News: के. सेंथिल कुमार ने संभाला पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव का पदभार

0
5

Bihar News: बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1996 बैच के वरिष्ठ अधिकारी के. सेंथिल कुमार ने आज विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विभागीय कार्यालय कक्ष में विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला।

निवर्तमान अपर मुख्य सचिव एच. आर. श्रीनिवास ने उन्हें आधिकारिक रूप से प्रभार सौंपते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों से नए अपर मुख्य सचिव का परिचय कराया।

पदभार ग्रहण के बाद एच. आर. श्रीनिवास ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और वर्तमान में चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत जानकारी के. सेंथिल कुमार को दी। विभागीय कार्यों की प्रगति और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर विभाग के संयुक्त सचिव, उप सचिव समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here