Homeदेशपूर्णिया के महागठबंधन की रैली में अपने संबोधन से जान सकेंगे लालू...

पूर्णिया के महागठबंधन की रैली में अपने संबोधन से जान सकेंगे लालू प्रसाद

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

बिहार में महागठबंधन के सभी घटक दल पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को एकजुटता रैली करेंगे। सिंगापुर से इलाज करा कर दिल्ली लौटकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी इस एकजुटता रैली को संबोधित करेंगे। इस सिलसिले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच गए हैं।उन्होंने दिल्ली पहुंचकर लालू यादव के साथ बिहार के वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के साथ ही उन्हें पूर्णिया की एकजुटता रैली की तैयारियों का विवरण दिया। सिंगापुर से दिल्ली लौटने लालू प्रसाद को रिसीव करने तेजस्वी यादव नहीं पहुंच पाए थे, क्योंकि मैं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उस समय रांची में रांची के कार्यक्रम के समापन के साथ ही वैसी दे वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

25 फरवरी को पूर्णिया में होगी रैली

सूत्रों के अनुसार तेजस्वी यादव ने दिल्ली में बड़ी बहन मिशा भारती के आवास पर अपने पिता लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान महागठबंधन की रैली को लेकर भी चर्चा हुई। बताया जाता है की 25 फरवरी को पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की प्रस्तावित रैली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जुड़ेंगे। इस रैली को वे दिल्ली से ही संबोधित करेंगे। 2024 के चुनाव के संदर्भ में इस रैली को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है, ऐसे में लालू प्रसाद का संबोधन बिहार की राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करेगी।

रैली को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

रैली की तैयारी शुरू हो गई है। महागठबंधन की यह रैली पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में होगी। महागठबंधन की इस रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत अन्य दलों के नेता भी शामिल होंगी महागठबंधनके दल विशेषकर आरजेडी के कार्यकर्ता दिन रात एक कर इस रैली को सफल बनाने में जुट गए हैं।

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में अमित शाह ने भी की थी जनसभा

विगत वर्ष सितंबर महीने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्णिया के इस रंगभूमि मैदान से ही एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था।इस जनसभा में उन्होंने बीजेपी की उपलब्धि गिनाने के साथ ही महागठबंधन में शामिल घटक दलों विशेषकर जेडीयू को खूब खरी-खोटी सुनाई थी और लोगों से या अपील की थी की बिहार के 40 लोक सभा सीट में से 35 से ज्यादा लोकसभा सीट पर 2024 के चुनाव में बीजेपी का कब्जा होगा ।शायद बीजेपी पर बरसने के लिए ही महागठबंधन ने पूर्णियां के रंगभूमि मैदान को चुना है।

 

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...