Bihar News: सुल्तानगंज नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू का निधन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा शोक

0
11

Bihar News: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी असामयिक मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद है और इससे वे मर्माहत हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, 28 अप्रैल को हुई घटना में घायल होने के बाद राजकुमार गुड्डू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 09 मई 2026 को उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने DGP को दिए स्पीडी ट्रायल के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द कठोर सजा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

‘मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे राजकुमार गुड्डू’

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजकुमार गुड्डू बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे और हमेशा लोगों की मदद के लिए उपलब्ध रहते थे।

उन्होंने कहा कि राजकुमार गुड्डू के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।

परिवार के प्रति जताई संवेदना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

राजकुमार गुड्डू के निधन की खबर के बाद सुल्तानगंज और भागलपुर क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here