राहुल गांधी चाहते हैं पश्चिम बंगाल में BJP की जीत!भगवा पार्टी ने कांग्रेस नेता को कहा ‘थैंक्यू

0
14

इन दिनों लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (23 अप्रैल) को कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का उभार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC सरकार की शासन-प्रशासन से जुड़ी नाकामियों की वजह से हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ-सुथरी सरकार चलाई होती और बंगाल में ध्रुवीकरण नहीं करतीं तो बीजेपी के लिए यहां रास्ता नहीं खुलता। उन्होंने कहा कि विचारधारा की लड़ाई में सिर्फ कांग्रेस ही बीजेपी को हरा सकती है।

राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया जबकि पश्चिम बंगाल चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा था।वहां दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। वहीं, मतगणना चार मई को होगी।

राहुल गांधी की ये टिप्पणियां इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ का हिस्सा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “राहुल गांधी TMC को लेकर लगातार सच के बम फोड़ रहे हैं। एक बार फिर धन्यवाद, राहुल जी।”

हालांकि बंगाल के मतदाताओं को दिए अपने संदेश में राहुल गांधी ने इस विधानसभा चुनाव को कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक वैचारिक लड़ाई बताया। उन्होंने बीजेपी पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि बीजेपी की विचारधारा संविधान के विपरीत है। इसके साथ ही, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार की भी आलोचना की। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य में राजनीतिक ध्रुवीकरण ने बीजेपी के विस्तार के लिए जगह बना दी है।

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल को लेकर X पर पोस्ट कर कहा कि पश्चिम बंगाल के भाइयों-बहनों, विचारधारा की इस लड़ाई में बीजेपी को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है। वे अधिकार छीनते हैं, हम दिलाते हैं। वे संविधान मिटाते हैं, हम बचाते हैं।” उन्होंने दावा किया कि बीजेपी भारत की विविधता मिटाना चाहते हैं, जबकि हम बंगाल के साथ हर संस्कृति, हर भाषा का सम्मान करते हैं।कांग्रेस नेता ने कहा, “आइए, कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाकर बंगाल में न्याय, सम्मान और प्रगति की सरकार बनाएं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here