आधार से आसानी से बनवाएं मैरिज सर्टिफिकेट, समझें ऑनलाइन तरीका

0
23

शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना कई लोगों के लिए एक सिरदर्द जैसा काम होता है। वकीलों की भारी-भरकम फीस या सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के डर से लोग इसे टालते चले जाते हैं। हालांकि मैरिज सर्टिफिकेट जरूरी दस्तावेज है और बिना इसके कई तरह के सरकारी काम अटक सकते हैं। ऐसे में आप आज के डिजिटल दौर में सिर्फ अपने आधार कार्ड की मदद से घर बैठे ही अपना मैरिज सर्टिफिकेट आसानी से बनवा सकते हैं।
दरअसल कई बार लोग ऑनलाइन लंबे-लंबे फॉर्म भरने के डर से भी इस जरूरी काम को टालते रहते हैं। ऐसे में आधार कार्ड काफी काम आता है। दरअसल अब ज्यादातर राज्यों के ऑनलाइन पोर्टल पर आधार की मदद से डिटेल्स भरने का ऑप्शन मिल जाता है। ऐसे में आपको सिर्फ चुनिंदा डिटेल्स ही भरनी पड़ती हैं और बहुत आसानी से घर बैठे मैरिज सर्टिफिकेट तैयार हो जाता है।

मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले जरूरी है कि आप कुछ डॉक्यूमेंट्स के साथ तैयार रहें। इसके लिए इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है।

पति और पत्नी दोनों का आधार कार्ड
दोनों की 10वीं की मार्कशीट या बर्थ सर्टिफिकेट
शादी का निमंत्रण पत्र या मंदिर, गुरुद्वारे, चर्च का विवाह प्रमाण पत्र।
पति-पत्नी की संयुक्त फोटो
दो गवाहों के आधार कार्ड और उनकी फोटो।

ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट अप्लाई करने के लिए जरूरी है कि आप अपने राज्य की वेबसाइट पर जाएं जैसे कि उत्तर प्रदेश के लिए igrsup.gov.in या दिल्ली के लिए edistrict.delhigovt.nic.in आदि। इसके लिए आप राज्य के नाम के साथ मैरिज सर्टिफिकेट लिखकर सर्च कर सकते हैं।

अब अगर आप नए यूजर हैं, तो New User Registration पर क्लिक करके अकाउंट बना लें और उस अकाउंट से लॉगइन कर लें।
लॉगइन के बाद Services में Marriage Registration को चुनें और New Application पर क्लिक करें।

इसके बाद फॉर्म भरना शुरू करें और सारी जानकारी सही-सही भरें। यहां आपको आधार की मदद से डिटेल्स भरने की सुविधा मिलेगी। उसमें Yes को चुनकर आधार नंबर भरें और OTP से वेरिफाई करें। ऐसा करने से आपकी काफी डिटेल्स
इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। अपलोड करते हुए ध्यान रखें कि डॉक्यूमेंट्स स्पष्ट होने चाहिए।
इसके बाद फीस भर दें और रसीद को डाउनलोड कर लें।
प्रोसेस पूरा होने के बाद मिलने वाले एप्लिकेशन नंबर को संभाल कर रखें। उसकी मदद से आप अपने मैरिज सर्टिफिकेट के स्टेटस को आसानी से चेक कर पाएंगे।

कई राज्यों में मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट या रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर वेरिफिकेशन करवाना पड़ता है। ऐसे मेें अप्लाई करते हुए आपको अपने मुताबिक एक दिन और समय तय करना होगा, जिस दिन आप जाकर वेरिफिकेशन करवाएंगे।
अपॉइंटमेंट वाले दिन सभी डॉक्यूमेंट और गवाहों के साथ समय पर SDM या रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचें।
वेरिफिकेशन के बाद आपका डिजिटल मैरिज सर्टिफिकेट जेनरेट हो जाएगा और आप पोर्टल पर लॉगइन करके उसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here