क्या है एक्सरसाइज करने का सही वक्त, अचानक हार्ट अटैक के शिकार क्यों हो रहे युवा?

0
19

आज के समय में फिट शरीर को लेकर युवाओं में काफी जागरूकता बढ़ गई है। हर कोई चाहता है कि उसका शरीर मजबूत, फिट और मस्कुलर दिखे। इसी वजह से जिम जाना और एक्सरसाइज करना अब एक आम आदत बन गई है, लेकिन चिंता की बात यह है कि पिछले कुछ सालों में युवाओं में हार्ट अटैक और अचानक कार्डियक अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़े हैं। खासकर वे लोग जो नियमित रूप से जिम जाते हैं या भारी वर्कआउट करते हैं, उनमें भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि एक्सरसाइज का सही समय क्या है, और क्यों कुछ गलत आदतें या लापरवाही हार्ट अटैक का कारण बन सकती हैं।

आमतौर पर एक्सरसाइज को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह वजन कम करने, मसल्स मजबूत करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है, लेकिन अगर एक्सरसाइज गलत तरीके से या जरूरत से ज्यादा की जाए, तो यह शरीर और दिल पर उल्टा असर भी डाल सकती है।

निम्न कारणों से बढ़ रहा है युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा:-

1. अचानक बहुत ज्यादा हार्ड वर्कआउट करना – कई लोग बिना तैयारी के सीधे भारी वजन उठाना, तेज दौड़ना या हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं. इससे दिल पर अचानक दबाव पड़ता है, जो खतरनाक हो सकता है।

2. पहले से मौजूद दिल की बीमारी का पता न होना – बहुत से लोगों को पता ही नहीं होता कि उन्हें ब्लॉकेज, हाई बीपी या दिल की कोई समस्या है. ऐसे में ज्यादा मेहनत वाली एक्सरसाइज दिल के लिए जोखिम बढ़ा सकती है।

3.शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) -वर्कआउट के दौरान पसीना निकलता है। अगर पानी या इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाए तो दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकते हैं।

4. गलत डाइट और सप्लीमेंट का इस्तेमाल – कुछ लोग एनर्जी ड्रिंक, स्टेरॉयड या बिना सलाह के सप्लीमेंट लेते हैं। ये चीजें दिल की धड़कन को तेज कर सकती हैं और खतरा बढ़ा सकती हैं।
5. . बहुत ज्यादा गर्मी या ठंड में एक्सरसाइज – बहुत ज्यादा गर्मी या ठंड के मौसम में एक्सरसाइज करने से शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे हार्ट पर असर हो सकता है।

एक्सरसाइज का सही समय हर व्यक्ति के रूटीन और शरीर की जरूरत पर निर्भर करता है। सुबह एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, शरीर दिनभर एक्टिव रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और मूड बेहतर रहता है, हालांकि सुबह शरीर थोड़ा जकड़ा हुआ होता है इसलिए वार्म-अप जरूरी है।वहीं शाम के समय एक्सरसाइज करने से शरीर ज्यादा लचीला होता है, ताकत बेहतर महसूस होती है, चोट लगने का खतरा कम होता है और तनाव भी कम होता है, लेकिन कुछ लोगों में देर शाम की एक्सरसाइज नींद को प्रभावित कर सकती है।

जिनको पहले से हार्ट प्रॉब्लम है, हाई बीपी या डायबिटीज वाले लोग, बहुत ज्यादा मोटापे से परेशान लोग, लंबे समय से एक्सरसाइज न करने वाले लोगों को ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए।साथ ही एकदम से भारी वर्कआउट शुरू करना गलत है। शरीर को समय देना जरूरी है। एक्सरसाइज से पहले और बाद में हल्की स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। वर्कआउट के दौरान सांस रोकना दिल पर दबाव डाल सकता है।अगर चक्कर, सीने में दर्द या घबराहट महसूस हो तो तुरंत एक्सरसाइज रोक दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here