Bihar News: छपरा में बिजली व्यवस्था पर बड़ा एक्शन! MD राहुल कुमार का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश

0
12

Bihar News: बिहार के छपरा में शुक्रवार को बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ा निरीक्षण अभियान चला। राहुल कुमार, प्रबंध निदेशक, NBPDCL और BSPTCL ने विद्युत शक्ति उपकेंद्र और सर्किल ऑफिस का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने SOP रजिस्टर, सुरक्षा उपकरणों और स्विचयार्ड में लगे पावर ट्रांसफार्मरों का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों के सख्त पालन के निर्देश दिए।

400 केवी ग्रिड का निरीक्षण, समय सीमा पर सख्ती

निरीक्षण के दौरान MD ने छपरा में बन रहे 400/220/132 केवी ग्रिड उपकेंद्र का भी दौरा किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी काम तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

समीक्षा बैठक में राजस्व और योजनाओं पर फोकस

छपरा समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें राजस्व संग्रहण, लंबित बकाया, परियोजनाओं की प्रगति और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।इसके साथ ही प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना और स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बिल शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश

बैठक में यह भी तय किया गया कि बिल सुधार शिविरों में आने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। साथ ही नए बिजली कनेक्शन से जुड़े लंबित आवेदनों को भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

RDS और राज्य योजना के तहत प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

सिवान और गोपालगंज समेत आसपास के जिलों में चल रही बिजली परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। खासतौर पर आरडीएसएस और राज्य योजना के तहत बन रहे उपकेंद्रों की प्रगति पर नजर रखी गई।

‘हर घर तक पहुंचे बेहतर बिजली’—MD का साफ संदेश

प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को तय समय में पूरा करें और उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। इस बैठक में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और सभी को अपने-अपने स्तर पर जवाबदेही तय करने को कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here