क्या आपका आधार 10 साल पुराना है? अगर हां, तो आपको अपना आधार अपडेट करवा लेना चाहिए। ऐसा न करने पर कई तरह के काम अटक सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि 14 जून तक यह काम फ्री में करवाया जा सकता है। वहीं इसके बाद आधार अपडेट करवाने पर शुल्क लगेगा। UIDAI उन लोगों को आधार कार्ड में पहचान और पते का प्रमाण अपडेट कराने की सलाह देता है, जिनके कार्ड 10 साल पहले बने थे। इसे UIDAI की वेबसाइट पर फ्री में 14 जून तक किया जा सकता है, जिसके लिए चंद आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। ऐसा आप अपने फोन या लैपटॉप की मदद से आसानी से कर सकते हैं।
बता दें कि एक दशक में पता और चेहरे के लुक्स बदल सकते हैं। ऐसे में डेटा को सटीक रखना जरूरी है। अगर इसे अपडेट नहीं किया जाए, तो सरकारी सब्सिडी रुकने, बैंक केवाईसी में समस्या और आधार से जुड़ी अन्य सेवाएं रुक सकती है। यही वजह है कि 10 साल में एक बार आधार अपडेट करना जरूरी माना जाता है और इसके लिए 14 जून तक फ्री सर्विस भी उपलब्ध है।
UIDAI के अनुसार आधार का डेटा सटीक होना जरूरी है। 10 साल एक लंबी अवधि है, जिसमें किसी भी शख्स के हुलिये और पते में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आधार से पहचान को मिलाने में किसी तरह की समस्या न हो और कोई भी जरूरी अपडेट न अटेक इसलिए UIDAI की ओर से 10 साल में एक बार आधार को अपडेट कराने की सलाह दी जाती है।
आपका आधार 10 साल पुराना है, तो आप UIDAI की ऑफिशिल वेबसाइट पर जाकर 14 जून से पहले फ्री में अपडेट कर सकेत हैं। इसके लिए आपको:
आधार की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा और अपने आधार और OTP के जरिए अकाउंट में लॉग इन करना होगा।
डैशबोर्ड खुलने पर Document Update वाले टैब पर क्लिक करें। गौर से देखेंगे, तो यहां आपको लाल रंग में लिखा दिखेगा कि ये सर्विस 14 जून तक मुफ्त है।
अगले पेज पर आपको मौजूदा डेमोग्राफिक जानकारी जैसे कि नाम, जेंडर, जन्मतिथि और पता दिखेंगी। अगर सब सही है, तो ‘I verify that the above details are correct’ चेकबॉक्स पर टिक करें।
अब आपको पहचान का प्रमाण (POI) और पते का प्रमाण (POA) अपलोड करना होगा। इसके लिए पहले ड्रॉपडाउन लिस्ट से वह डॉक्यूमेंट चुनें जिसे आप अपलोड करेंगे जैसे कि वोटर आईडी, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि।
डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद Submit पर क्लिक करें। 14 जून तक सर्विस फ्री होने के चलते आपको पैसे नहीं देने होंगे।
आखिर में अपना Service Request Number (SRN) नोट कर लें। इसकी मदद से आप स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
आधार को अपडेट करते समय अपलोड किए जाने वाले डॉक्यूमेंट की कॉपी या फोटो साफ होनी चाहिए और कोई जानकारी धुंधली नहीं दिखनी चाहिए।
जो डॉक्यूमेंट आप अपलोड करें उनमें और आपके आधार में नाम एक जैसा होना चाहिए। अगर नाम की स्पेलिंग में अंतर है, तो पहले उसे ठीक करवाना होगा।
अपलोड किए जाने वाले डॉक्यूमेंट का साइज 2MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए। साथ ही, पोर्टल सिर्फ JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट वाली फाइलें स्वीकार करता है। ऐसे में आपका डॉक्यूमेंट भी इसी फॉर्मेट में होना चाहिए।

