Homeदेशकोरोना वैक्सीन की सुरक्षा पर एक बड़ी चिंता सामने आई है.

कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा पर एक बड़ी चिंता सामने आई है.

Published on

मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के एक आंतरिक डॉक्यूमेंट के लीक होने से यह बात सामने आई है कि कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद 10 बच्चों की मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि इन बच्चों में वैक्सीन के बाद मायोकार्डिटिस यानी दिल की मांसपेशियों में सूजन पाई गई, जो खतरनाक साबित हुई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह जानकारी एक ‘कॉन्फिडेंशियल मेमो’ में लिखी हुई थी, जिसे FDA के चीफ मेडिकल ऑफिसर विनय प्रसाद ने तैयार किया था।इस मेमो में बच्चों में मायोकार्डिटिस के मामलों का जिक्र किया गया है।मायोकार्डिटिस को अब तक वैक्सीन का दुर्लभ दुष्प्रभाव माना जाता था, लेकिन इस डॉक्यूमेंट के सामने आने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि, इन रिपोर्टों में यह स्पष्ट नहीं है कि प्रभावित बच्चों की उम्र क्या थी और उन्हें किस कंपनी की वैक्सीन दी गई थी।साथ ही, यह भी साफ नहीं है कि यह डॉक्यूमेंट आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया गया है या अभी भी उसकी पुष्टि बाकी है।

अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसियां अब तक बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित बताती रही हैं, लेकिन आंतरिक रिपोर्ट के लीक होने के बाद अभिभावकों के मन में डर बढ़ गया है। कई विशेषज्ञ भी इस पर चर्चा कर रहे हैं कि वैक्सीन के दुर्लभ दुष्प्रभावों पर और गहराई से अध्ययन करने की जरूरत है। रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि FDA के शीर्ष अधिकारियों ने मेमो में लिखी बातों की पुष्टि की है, हालांकि इस विषय पर अभी कोई आधिकारिक प्रेस रिलीज या विस्तृत बयान जारी नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना के बाद वैक्सीन की मंजूरी प्रक्रिया में कई बड़े बदलावों पर विचार किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि अब क्लीनिकल ट्रायल में हर आयु वर्ग के लोगों को शामिल करना अनिवार्य किया जाएगा, ताकि किसी भी दुष्प्रभाव की पहचान समय रहते हो सके.

इस खबर के आते ही अमेरिका के साथ-साथ दुनिया भर के माता-पिता चिंतित हो गए हैं। बच्चों के लिए वैक्सीन कितनी सुरक्षित है।यह सवाल फिर से चर्चा में आ गया है। एमएच विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी किसी भी रिपोर्ट की पूरी तरह वैज्ञानिक जांच जरूरी है, ताकि भ्रम और डर फैलने से रोका जा सके।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...