नेपाल के अंतरिम PM की रेस में बढ़त बनाते कुलमान घिसिंग

0
78

नेपाल में हिंसा के बीच अब अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी जोरों से चल रही है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि अंतरिम सरकार में प्रधानमंत्री कौन होंगे, लेकिन समय के साथ-साथ नए नामों को लेकर अटकलें तेज हो रही है। एक दिन पहले तक नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की इस रेस में सबसे आगे थीं, लेकिन अब कुलमान घिसिंग का अंतरिम पीएम बनना लगभग तय माना जा रहा है।
कुलमान घिसिंग नेपाल इलेक्ट्रॉनिक अथॉरिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर दो कार्यकाल पूरा किए हैं। उन्होंने पहला टर्म 2016‑2020 में और फिर 2021‑2025 में खत्म किया। उनका जन्म 25 नवंबर 1970 को नेपाल के रामेछाप जिले में हुआ था। भारत के जमशेदपुर शहर से उन्होंने इंजीनियर की पढ़ाई की। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नेपाल के कई इलाकों में बिजली की समस्या को दूर किया और कई जगहों बिजली उपलब्ध भी कराई।

इंजीनियर कुलमान को नेपाल में बिजली कटौती की समस्या को खत्म करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (NEA) को घाटे से निकालकर मुनाफा दिलाया।केपी शर्मा ओली की सरकार ने 24 मार्च, 2025 को उन्हें NEA के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से हटा दिया था। बताया जाता है कि उन्होंने कई उद्योगपतियों की बिजली बिल माफ करने से मना कर दिया इसलिए उन पर एक्शन लिया गया।

कुलमान के सरकार विरोधी रुख ने उनको युवाओं के बीच पहचान दिलाई।पढ़ाई के अलावा भी उनका भारत से खास नाता रहा है। NEA के मैनेजिंग डायरेक्टर रहते हुए नेपाल ने 2023-24 में भारत को बिजली निर्यात करना शुरू किया। उन्होंने नेपाल के हाइड्रो पॉवर जनरेशन (पानी से बिजली बनाने) का कायाकल्प कर दिया। कुलमान की बर्खास्तगी के बाद पूरे देश में उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here