HomeदेशPAN Card से लोन ठगी! कहीं आपके नाम पर किसी ने कर्ज...

PAN Card से लोन ठगी! कहीं आपके नाम पर किसी ने कर्ज तो नहीं लिया?

Published on

आधार कार्ड की तरह भारत में पैन कार्ड को भी एक जरूरी डॉक्यूमेंट के तौर पर रखा गया है। आज पैन कार्ड सिर्फ आयकर रिटर्न दाखिल करने तक के लिए नहीं रह गया बल्कि बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जाने लगा है।इतना ही नहीं, पैन कार्ड का इस्तेमाल आज लोन लेने के लिए भी किया जा रहा है।लेकिन इस डिजिटल युग में आधार और पैन कार्ड से स्कैम की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है।स्कैमर्स किसी के नाम पर नकली आधार और पैन कार्ड बनवाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।

कई खबरें आ रही हैं कि स्कैमर्स किसी के भी PAN Card की जानकारी चुरा कर पैन कार्ड होल्डर के नाम पर लोन ले रहे हैं। वहीं, इसकी भनक कार्ड होल्डर्स तक को भी नहीं लग रही है। ऐसे में जरूरी है कि आप भी अपने पैन कार्ड को लेकर सचेत रहे।क्योंकि, इससे न सिर्फ आप स्कैम के शिकार होंगे बल्कि आपका CIBIL स्कोर भी खराब हो जाएगा। इतना ही नहीं, आपको फिर लोन लेने में भी दिक्कत आ सकती है। यहां जानिए आप कैसे जान सकते हैं कि आपके पैन कार्ड पर किसी ने लोन लिया है या नहीं।

इस बात का पता करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करें।
सबसे पहले आपको Paytm, Paisabazaar या अन्य किसी भरोसेमंद ऐप पर जाना होगा।
इसके बाद Paytm या किसी एक ऐप को ओपन कर लें।
अब ऐप में Loans या Credit Score सेक्शन में जाएं।
यहां अपने पैन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर लॉग इन कर लें।
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP आएगा।जिसे दर्ज कर वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा कर लें।
प्रोसेस पूरा होते ही आपको रिपोर्ट मिल जाएगा कि किसी ने आपके पैन कार्ड से लोन लिया है या नहीं।

अगर रिपोर्ट में किसी तरह का एक्टिव लोन नहीं दिख रहा है तो आप सेफ हैं। लेकिन अगर किसी तरह का लोन दिख रहा है, तो तुरंत वहां दिखाई दे रहे डिटेल्स में बैंक या NBFC से कांटेक्ट करें।साथ ही ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से इसकी शिकायत करें।इसके अलावा CIBIL या अन्य क्रेडिट ब्यूरो से भी संपर्क कर उन्हें इस बात की जानकारी दें।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...